डीसी ने निर्माणधीन नेशनल करियर सर्विस सेंटर का किया निरीक्षण

by

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज चंद्रलोक कॉलोनी में दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे नेशनल करियर सर्विस सेंटर के भवन का निरीक्षण किया। ऊना शहर की चंद्रलोक कॉलोनी में 3.8 एकड़ भूमि पर बनाए जा रहे इस भवन पर 48.94 करोड़ रूपये की लागत आएगी। राघव शर्मा ने कहा कि अब तक भवन का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि भवन में बिजली का कार्य भी 70 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है, जबकि इसे अंतिम रूप देने का कार्य प्रगति पर है।
राघव शर्मा ने कहा कि अब तक भवन निर्माण पर लगभग 19 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में हिमाचल प्रदेश में 15-50 वर्ष के दिव्यांगजनों के जीवन स्तर की गुणवत्ता को बढ़ाकर समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु उन्हें प्रशिक्षण एवं पुनर्वास की सेवाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश में दिव्यांगों के लिए एकमात्र नेशनल करियर सर्विस सेंटर है, जिसमें पूर्णतया बाधा रहित रैम्प एवं दो लिफ्ट निर्मित होंगी। इस सेंटर में 40 पुरुष एवं 20 महिला प्रशिक्षुओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था होगी। इसके अलावा पांच मूल्याकंन कार्यशालाएं, आठ कौशल विकास कार्यशालाएं, लगभग 100 लोगों के बैठने के लिए पूर्णतया वातानुकूलित सेमिनार हाल, सौर ऊर्जा से संचालित परिसर, पूर्णतया वातानुकूलित पुस्तकालय व अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब तथा दिव्यांगों के लिए ब्रेल एवं संकेत लिपि द्वारा मार्गदर्शित परिसर का निर्माण किया जा रहा है।
इस अवसर पर केंद्र प्रमुख डॉ बीके पांडे भी उपस्थित रहे।
-0-
#HimachalPradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली मित्र को ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी क्यों नहीं : जय राम ठाकुर

अपने मित्रों को लाखों की नौकरी और प्रदेश के युवाओं के साथ “मित्र भर्ती” के नाम पर छलावा आउटसोर्स में हर जगह घोटाला करने की नीयत से हो रहा है एजेंसियों का चयन एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में सिर्फ़ बंदरबांट का काम किया गया- बजट से हिमाचल प्रदेश को कोई फायदा नहीं हुआ : प्रतिभा सिंह

एएम नाथ। शिमला : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 लिए बजट पेश किया. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस बजट को निराशाजनक करार दिया है. प्रतिभा सिंह ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सदियों के धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद, हमारे भगवान राम यहां हैं : हमारे राम लला अब तंबू में नहीं रहेंगे। यह दिव्य मंदिर अब उनका घर होगा – प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी

अजायब सिंह बोपाराय , अयोध्या :  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा (प्रतिष्ठा) समारोह में भाग लिया। श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई बंगाणा में 4 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

आईटीआई बंगाणा में 4 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला ऊना: 18 अगस्त: श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 4 सितंबर को आईटीआई बंगाणा में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!