डीसी ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी दिशांत चौधरी को भेंट की बैडमिंटन किट, उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 14 मई। प्रतिभाशाली पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अम्ब के प्रताप नगर निवासी दिशांत चौधरी ने उपायुक्त कार्यालय में डीसी जतिन लाल से विशेष भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने दिशांत को एक बैडमिंटन किट भेंट की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद दिशांत ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के प्रति अदम्य समर्पण और जुनून को कायम रखा है जोकि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी इस प्रतिबद्धता और खेल के लिए जुनून को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से उन्हें बैडमिंटन किट प्रदान की गई है।
बता दें, दिशांत चौधरी ने बैडमिंटन खेल में अब तक तीन बार राज्य चैंपियन बनने के साथ-साथ दो बार राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता रहकर जिला ऊना और हिमाचल प्रदेश का नाम चमकाया है। इस दौरान जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव संजय संख्यान भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कर डाली हत्या : प्रेमी समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

गुरदासपुर: अवैध संबंधों के चलते महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इस संबंध में पुराना शाला थाना पुलिस ने प्रेमी समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला...
article-image
पंजाब

आपातकाल के काले अध्याय को 50 वर्ष बाद भी भुला नहीं पाये भारतवासी : तीक्ष्ण सूद

इंदिरा गांधी ने अपने परिवार के राज के लिए संविधान की धज्जियां उड़ा दी थी : सूद होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्मनाक घटना : दो सगे भाइयों ने मिलकर गोद ली हुई नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म : 14 साल की बच्ची ने रो रो कर बताया

 मैहर :  मध्य प्रदेश के मैहर से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दो सगे भाइयों ने मिलकर गोद ली हुई नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म...
article-image
पंजाब , समाचार

खरड़ हलके के गांव मजट, झंझेरी, चंडियाला सूदां व पातरा के विकास हेतु 3-3 लाख रुपये की ग्रांट का ऐलान किया सांसद मनीष तिवारी ने

खरड़, 4 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और उसके लिए फंड्स की कोई कमी नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!