डी. ई. ओ.ललिता अरोड़ा ने रेलवे मंडी स्कूल में लड़कियों संग मनाई लोहड़ी 

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा ने आज लोहड़ी के पावन अवसर पर सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में अपने पुराने सहयोगियों तथा लड़कियों के साथ इस त्यौहार को मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज जमाना बदल रहा है। अब लड़के लड़की में कोई अंतर नहीं है। आज लड़कियां भी ऑटो रिक्शा से लेकर हवाई जहाज तक चला रही है। देश के उच्चतम पद पर भी एक महिला राष्ट्रपति के तौर परआसीन है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि लड़कियां अपने माता-पिता की ज्यादा देखभाल करती हैं। वह किसी भी तरह से किसी से पीछे नहीं है।
                             उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लड़कियों को आगे बढ़ने के बहुत से अवसर प्रदान कर रही है। इसी के चलते आज शिक्षा विभाग में भी महिला अध्यापकों की संख्या अधिक है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जब बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम आते हैं तो उसमें भी लड़कियां मेरिट में स्थान बनाने में सफल होती है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह अपनी लड़कियों को अधिक से अधिक शिक्षा प्रदान ,करवाए वैसे भी कहा जाता है कि अगर एक लड़की को शिक्षित किया जाता है तो वह दो परिवारों को शिक्षित कर देती है। जिला शिक्षा अधिकारी ने लड़कियों से कहा कि वह अपने आप को किसी से भी कम करके ना आंके। आज समाज की सोच भी लड़कियों के प्रति पूरी तरह से बदल चुकी है। यही कारण है कि आज लोग लड़कियों की भी लोहड़ी डालकर इस त्यौहार को पूरे जोश से मनाते हैं। बहुत से परिवार तो सिंगल गर्ल चाइल्ड परिवार भी देखने को मिल रहे हैं। जिससे माता-पिता का लड़कियों के प्रति उनका विश्वास झलकता है। उन्होंने कहा की यह त्यौहार आपसी प्रेम को बढ़ाने वाला है। हमें भारतीय सभ्यता के इस प्रतीक त्योहार को मिल जुल कर मानना चाहिए।
            इससे पहले स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रिंसिपल राजन अरोड़ा ने जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल राजन अरोड़ा, यशपाल,रवि,सुनीता, परवीन, सरोज, पुनीत मैडम आदि भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

28th Annual Free Eye Camp

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.12 : Gurudwara Mittha Tiwana, Hoshiarpur, will organise its 28th annual free eye camp, dedicated to the memory of Mahant Baba Tara Singh Ji Sevapanthi, at Bhai Kanhaiya Ji Charitable Blood Centre &...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 21 जुआरियों को किया गिरफ्तार : पुलिस ने 7,50,550 रुपये और तीन हुक्के अपने कब्जे में लिए

अमृतसर :  पुलिस ने दिवाली के दिनों में जुआ खेलने वालों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। अमृतसर  की पॉश कालोनी बसंत एवेन्यू में एक कोठी में छापेमारी करके 21 जुआरियों को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्षय में संगीतमई श्री मद भागवत कथा निरंतर जारी

*कथा व्यास आचार्य नारायण दत्त शास्त्री संगतों को कथा से निहाल कर रहे हैं होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव मनन के प्राचीन ठाकर द्वारा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी...
Translate »
error: Content is protected !!