डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज , होशियारपुर में विदायगी समारोह का धूम धाम से आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर एम भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में एम.एड. तथा बी.एड. सेमेस्टर-2 की ओर से एम.एड. तथा बी.एड. सेमेस्टर-4 (2023-2025) के विद्यार्थियों के सम्मान में विदायगी समारोह का आयोजन किया गया I समारोह का आरम्भ छात्रों की ओर से गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया I इस अवसर पर छात्रों ने रंगा-रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमें छात्रों ने पंजाबी गीतों पर डांस करके सभी का मनोरंजन किया I

सेमेस्टर- 4 के छात्रों की ओर से कॉलेज में बिताये सुनहरे दिनों की यादों तथा पढ़ाई के साथ सम्बंधित अनुभव भी सांझे किये गए और साथ ही दो वर्षों के दौरान अपने भीतरी तथा बाहरी विकास में आये सकारात्मक परिवर्तनों के बारे में भी बताया I उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों में मार्गदर्शन तथा समर्थन देने के लिए अध्यापकों का भी धन्यवाद किया I इस अवसर पर करवाई गई प्रतियोगिता में करण को मिस्टर फेयरवेल तथा रितिका को मिस फेयरवेल घोषित किया गया। साथ ही लड़कों में हरप्रीत को वेल ड्रेस्ड तथा जसदीप एवं संजय को बेस्ट परफॉर्मर तथा लड़कियों में सिमरन को वेल ड्रेस्ड तथा अमन को बेस्ट परफॉर्मर घोषित किया गया।

कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री. आर एम भल्ला ने एम.एड. तथा बी.एड. सेमेस्टर- 4 के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनायें दीं I

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विधि भल्ला ने छात्रों को शुभ कामनाएं देते हुए उनकी द्विवर्षीय एम.एड. तथा बी.एड. में बढ़िया प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की तथा क्रमानुसार उनकी प्राप्तियों की जानकारी प्रदान की कि चाहे युवक मेले हों या अकादमिक स्तर की प्रतियोगिताओं में भी इन छात्रों ने कॉलेज के साथ-साथ अपने अभिभावकों का भी नाम रोशन किया I साथ ही उन्होंने इस अनुशासित कार्यक्रम के आयोजन के लिए बी.एड. सेमेस्टर-2 के छात्रों की भी प्रशंसा की। उन्होंने एम.एड. तथा बी.एड. कर चुके छात्रों को एलुमनी बन कर कॉलेज के साथ जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित किया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

विधायक रोड़ी पर हमला करने के चारों आरोपियों में से एक ग्रिफतार तीन फरार,पुलिस ने विधायक पर हमला करने में उपयोग की गई कार व अन्य वारदात में उपयोग किया मोटरसाईकल पुलिस ने बरामद किया

होमगार्ड पर किया हमला, तेजधार दातर लगा राईफल पर, राईफल टूटी गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर से विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी की कल देर रात गाड़ी को टक्कर मार कर तेजधार हथियारों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्‍हाड़ी से काटता, फिर कूड़े में फेंक देता : पत्नी समेत 42 लड़कियों को दी सीरियल किलर ने खौफनाक मौत

कीनिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक सीरियल किलर को अरेस्ट किया है। जो महिलाओं की प्रेम जाल में फांसकर हत्या करता था। 33 साल के आरोपी जोमैसी...
article-image
पंजाब

मुझ पर लगाए जा रहे इल्ज़ाम का सबूत दो, मैं हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 28 नवंबर: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज पंजाब विधान सभा के सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के एक विधायक द्वारा उन पर अलग-अलग यूनियनों के नेताओं को न मिलने...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका : जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया

पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है  आप नेता जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पंजाब कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव की मौजूदगी में...
Translate »
error: Content is protected !!