डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले का भव्य शुभारंभ…. 6 मार्च तक चलेगा आयोजन : DC जतिन लाल की श्रद्धालुओं से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन की अपील, व्यापक प्रबंध सुनिश्चित

by
रोहित जसवाल।  अम्ब (ऊना), 24 फरवरी. ऊना जिले के उपमंडल अम्ब स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह, मैड़ी में मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ ऐतिहासिक होली मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर माथा टेककर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरे परिसर में गूंजते भजन-कीर्तन और धार्मिक संगीत ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।May be an image of ‎temple and ‎text that says "‎មរខ पति પनल መ Py र キ ل รน ਤप ਅਨਸਥਾਨ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਵਡਭਾਗ ਸਿੰਘ ਜੀ ਪਾਕਸਾਹ) (ਬੇਰੀ ਸਾਹਿਬ) BmNk‎"‎‎
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि यह मेला 24 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने वाले इस मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं सुविधाओं के व्यापक और सुनियोजित प्रबंध किए हैं।May be an image of one or more people, crowd and temple
उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि यातायात नियंत्रण के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, अस्थायी शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, एम्बुलेंस सुविधा तथा अग्निशमन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। No photo description available.विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मेला क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखे हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।May be an image of one or more people and crowd
उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले में आते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें तथा किसी भी परिस्थिति में मालवाहक वाहनों में सफर कर मेले में न पहुंचें। प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही दर्शन व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और स्वयंसेवकों का सहयोग करें, ताकि यह ऐतिहासिक होली मेला पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार की खुली पोल, अंतर्कलह आया सामने- अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं सुक्खू सरकार के मंत्री और कांग्रेस के नेता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार का अंतर्कलह अब प्रदेश के समाने आ गया है। स्थिति अब एक दूसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत शाहपुर में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष उषा शर्मा और उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया : विधायक बोले… यह मुख्यमंत्री के विश्वसनीय नेतृत्व और नीतियों की जीत

धर्मशाला, 21 जुलाई। नगर पंचायत शाहपुर ने आज अपने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव कर एक उदाहरण पेश किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर एक की पार्षद उषा शर्मा तथा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

ऑर्केस्ट्रा में डांस करने पंजाब से गोरखपुर आईं 2 लड़कियां : 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, नशेड़ी दोस्त की वजह से पकड़े गए आरोपी

गोरखपुर : गोरखपुर जनपद के गीडा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पंजाब की रहने वाली दो ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है. युवतियां देर...
Translate »
error: Content is protected !!