डॉ. मोहम्म्द जमील बाली द्वारा समाज को दी जा रही सेवाएं सराहनीय : पूर्व सांसद खन्ना

by

महर्षि भृगु वेद विद्यालय में डॉ. बाली ने मनाया जन्मदिन, खन्ना ने श्रीराम मंदिर का चित्र देकर किया सम्मानित
होशियारपुर 2 अप्रैल : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि शहर के प्रसिद्ध अर्थो चिकित्सक एवं समाज सेवी डॉ. मोहम्मद जमील बाली द्वारा समाज को दी जा रही सेवाएं सराहनीय हैं। खन्ना ने कहा कि हर खास दिन को अवसर मानकर डॉ. जमील बाली समाज सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। खन्ना ने कहा कि आ डॉ. जमील बाली ने अपने जन्मदिवस को महर्षि भृगु वेद विद्यालय में मनाकर धर्म निरपेक्षता का सन्देश समाज को दिया है। खन्ना ने बताया कि इस मौके डॉ. जमील बाली ने आगामी गर्मियों के मौसम के मद्देनज़र भृगु धाम को कूलर भी भेंट किया है। खन्ना ने इस मौके डॉ. जमील बाली को पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें श्रीराम मंदिर अयोध्या का चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया। इस मौके महर्षि भृगु वेद विद्यालय के वेदाचार्य सोमनाथ एवं उनके शिष्यगणों ने वेदमंत्र उच्चारण कर डॉ. जमील बाली को आशीर्वाद दिया। इस मौके खन्ना के साथ नवदीप सूद, पंकज सूद, ऐस.पी.राणा ऐडवोकेट, अनुराग सूद, अशोक पुरी, जतिंदर सूद ने भी डॉ. बाली को जनदिन की शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से किया गया सम्मानित

दिल्ली/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रसिद्द ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को उनके सामाजिक और राष्ट्रनिर्माणकारी विज्ञापनों और लघु फिल्मों के निर्माण के लिए 16 फ़रवरी 2025 को दिल्ली में “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मान ने दी कड़ी चेतवानी, पटवारियों व क़ानूननगों को : डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों को भी कलम छोड़ हड़ताल करने पर कलम सरकार दुआरा छीने जाने की चेतावनी

चंडीगढ़ : रिश्वत में फंसने पर साथी पटवारी, कानूनगों के लिए कलम छोड़ हड़ताल करने वालों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट डाल कर कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए साफ कर...
article-image
पंजाब

भाई-बहन 76 साल बाद मिल सके : पाकिस्‍तान में रहने वाले मोहम्‍मद इस्‍माइल और उनकी चचेरी बहन सुरिंदर कौर भारत के जालंधर से करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे

लाहौर : पाकिस्‍तान में रहने वाले मोहम्‍मद इस्‍माइल और उनकी चचेरी बहन सुरिंदर कौर भारत के जालंधर से करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे और 76 साल बाद दोनों मिल सके। भाई-बहन की यह कहानी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंकों में निकली हैं 4 हजार से अधिक नौकरियां : BA पास भी करें अप्लाई, उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए

नई दिल्ली : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। खासतौर से जो युवा बैंक में नौकरी करना चाहते उनके लिए यह खबर काफी अहम है।...
Translate »
error: Content is protected !!