डॉ. शांडिल ने कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का किया निरीक्षण

by
एएम नाथ। सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय अस्पताल का निर्माण कार्य अप्रैल, 2026 तक पूर्ण किया जाएगा ताकि सोलन, शिमला व सिरमौर के निवासियों सहित पर्यटको को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं प्राप्त हो सकें।
उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों व ठेकेदार को निर्माणाधीन अस्पताल को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डॉ. शांडिल ने कहा कि इस 200 बिस्तर वाले बहुउद्देशीय अस्पताल में ट्रामा केन्द्र के साथ-साथ मातृ शिशु इकाई का पृथक निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय अस्पताल के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय अस्पताल का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल के लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, नगर निगम के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद बरमानी, संधीरा सिंह, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, लोक निर्माण विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39,485.017 बल्क लीटर शराब व मादक पेय ऊला जिले में 6 महीने में जब्त : नकली शराब की बिक्री और अवैध तस्करी रोकने को संगठित रणनीति के साथ संयुक्त कार्यवाही करें एजेंसियां – DC जतिन लाल

आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में नकली शराब की बिक्री और मादक पदार्थों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बहुत तनाव में हैं इसलिए कर रहे हैं उल्टी सीधी बयानबाज़ी- बीजेपी के प्रत्याशी को मुख्यमंत्री दे रहे हैं धमकी, हिमाचल की परंपरा के विपरीत कर रहे हैं काम : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री हमसे आंकड़ा पूछने के बजाय यह बताए वह 43 से 34 कैसे हो गये मुद्दों पर बात करें विक्रमादित्य, अपने काम बताएं, निजी टिप्पड़ी ठीक नहीं एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो लाख युवायों के भविष्य से खिलबाड़ : मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार की लापरवाही के कारण

चुनावी घोषणा पत्र की सबसे पहली मांग ओपीएस यानी ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी : मुकेश अग्निहोत्री ब्यूरो, 2 जून हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार्ड

23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार् जन सुनवाई के बाद हरोली में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की ऊना : हरोली विस क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!