डॉ. स्वाति ने टांडा और दसूहा अस्पताल का आकस्मिक दौरा, दिए सुधार के कड़े निर्देश

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  नव नियुक्त डिप्टी मेडिकल कमिशनर डॉ. स्वाति ने जिले के टांडा और दसूहा सिविल अस्पतालों का आज आकस्मिक निरीक्षण किया। टांडा अस्पताल में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में पाया गया दोष देखकर उन्होंने एस.एम.ओ. और स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई एवं 15 दिन के भीतर सभी कमियां सुधारने का अल्टीमेटम दिया।इसके बाद दसूहा अस्पताल में नशा छुड़ाओ केंद्र, लेबर रूम, गायनी वार्ड, दवा स्टोर, ऑपरेशन थिएटर और बच्चों के वार्ड का निरीक्षण किया। वहां मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर संतोष जताया गया।डॉ. स्वाति ने कहा कि पंजाब सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कई प्रयास कर रही है और जल्द जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण जारी रखा जाएगा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पतालों में दवा और परीक्षण नि:शुल्क हैं, साथ ही टांडा और दसूहा अस्पतालों में स्त्री रोग व बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं।उन्होंने जनता से अपील की कि वे निजी अस्पतालों की बजाय सिविल अस्पतालों में ही प्रसव करवाएं क्योंकि सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध हैं।डॉ. स्वाति ने सरकार की फरिश्ते योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले को पुलिस कार्रवाई से बचाया जाता है और सरकार की ओर से पुरस्कार भी दिया जाता है। इसलिए दुर्घटना में रोगी को अस्पताल लाते समय अपने आधार कार्ड जरूर प्रस्तुत करें।इस अवसर पर जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टर भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला ने ससुर को किकें मार मार कर दिया बेहोश, अस्पताल में डाकटरों ने मृत घोषित किया : पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को किया ग्रिफतार

सैला खुर्द (माहिलपुर) : गांव सैला कलां मेें सास को वालों से पकड़ कर खीचने पर रोका तो ससुर ने रोका तो अक्रोषित महिला ने अपने ससुर की पैरों से किकें मार मार कर...
article-image
पंजाब

अकाली बसपा ने सोहन सिंह ठंडल को चब्बेवाल से अपना उम्मीदवार घोषित किया

माहिलपुर – 2022 को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अकाली दल बसपा का समझौता हो गया है और अकाली दल बसपा गठबंधन ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री व अकाली दल...
article-image
पंजाब

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश के समर्थन में किया रोड शो : भाजपा सत्ता में आने के लिए झूठ का सहारा लेती है लेकिन कांग्रेस सच्चाई पर काम करती – पूर्व सीएम चन्नी

दौसा : पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश के समर्थन में रोड शो किया तो, वही लोगों को संबोधित...
article-image
पंजाब

पूर्ब विधयाक शिंगारा राम सहूगड़ा का देहांत

जालंधर । गढ़शंकर के पूर्ब विधयाक शिंगारा राम सहूगड़ा का देहांत हो गया।  उनकी आयु 62 वर्ष थी। शिंगारा राम सहूगड़ा जालन्धर निजी काम केे लिये गए थे। वहां  पर उनकी अचानक सेहत खराब...
Translate »
error: Content is protected !!