ड्रोन, हैरोइन व हथियार बरामद कर दो लोगों को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

जालंधर :   राष्ट्र विरोधी तत्वों के एक और अवैध प्रयास को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अमृसर के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सीमा पार से ड्रोन से गिराए गए हथियार और हेरोइन बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 25-26 जनवरी की मध्यरात्रि को बीएसएफ की विशेष सूचना पर बीएसएफ और एसटीएफ अमृतसर द्वारा जिला गुरदासपुर के गांव डेरीवाल किरण में एक संदिग्ध के घर पर छापा मारा गया। उन्होने बताया कि तलाशी के दौरान, जवानों ने सौ ग्राम हेरोइन के छह छोटे प्लास्टिक डिब्बे और .32 बोर के 14 जीवित कारतूस बरामद किए।  इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में तड़के लगभग 04.30 बजे गुरदासपुर जिला के उप्पल गांव में एक अन्य संदिग्ध के घर पर एक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक बंदूक (पीएजी प्रकार), 10 कारतूस , .32 बोर की 01 गोली और 01 पिस्तौल बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने दोनो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

                              इसी प्रकार शुक्रवार को अपराह्न में एक ड्रोन की उपस्थिति के बारे में एक विशेष सूचना पर, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा अमृतसर के ग्राम मोड के बाहरी इलाके में एक व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान अपराह्न में लगभग 15:55 बजे तलाश दल ने लगभग 519 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट और एक छोटा ड्रोन बरामद किया। नशीले पदार्थों को पीले चिपकने वाले टेप से लपेटा गया था और पैकेट के साथ 01 धातु की अंगूठी जुड़ी हुई थी। यह बरामदगी अमृतसर जिले के गांव मोड़ से सटे एक खेत में हुई। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई मविक 3 प्रो, चीन में निर्मित) है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांस्टेबल को शराब माफिया ने पहले कार से घसीटा : फिर कुचलकर मार डाला

नई दिल्ली से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां के नांगलोई इलाके में शराब माफिया को रोकने की कोशिश कर रहे दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को कार से पहले दस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों के साथ समापन : कथाव्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की सुनाई कथा

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का राधे राधे, जय श्री कृष्णा के जयघोषों से समापन हो गया और अगले वर्ष जून महीने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने का उद्घोष...
article-image
पंजाब

मन, मैन एंड नेचर संस्था पर्यावरण संरक्षण को समर्पित : खन्ना

पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के लिए खन्ना ने किया संस्था को सम्मानित होशियारपुर 23 जनवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने संस्था मन, मैन एंड नेचर संस्था को पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर की...
article-image
पंजाब

बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में उच्च अधिकारियों द्वारा बैंक की स्कीमों के बारे में लोगों को दी गई जानकारी

गढ़शंकर-गढ़शंकर में श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मे ब्रांच मैनेजर अमन लाल द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार खाताधारकों से मिलनी का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया...
Translate »
error: Content is protected !!