ढोल बना मौत का कारण : भतीजा और उसकी पत्नी चाचा की हत्या में गिरफ्तार

by
रोहित जसवाल/ एएम नाथ। नाहन :  हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक मर्डर हो रहे हैं. ताजा मामला सिरमौर जिले का है. यहां पर चाचा के मर्डर केस में पुलिस ने भतीजे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला ढोल फाड़ने को लेकर शुरु हुआ था और फिर मारपीट में चाचा घायर गया था, जिसकी अब अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
 हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक मर्डर हो रहे हैं. ताजा मामला सिरमौर जिले का है. यहां पर चाचा के मर्डर केस में पुलिस ने भतीजे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला ढोल फाड़ने को लेकर शुरु हुआ था और फिर मारपीट में चाचा घायर गया था, जिसकी अब अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।  और फिर पुलिस ने आरोपी भतीजे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
पति और पत्नी तीन दिन के रिमांड पर 
गांव खारा की कलावती ने शिकायत दर्ज करवाई थी और कहा कि 22 जनवरी को कलावती वह पशुशाला गई थी तो जेठ का लड़का सोम चंद और उसकी पत्नी नेहा वहां पहुंचे और बहसबाजी की. इन्होंने ढोल फाड़ने के आरोप लगाए. महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ ही देर बाद उसका पति भूरा राम (68) मौके पर आया को सोम चंद (34) और उसकी पत्नी नेहा (28) ने पति की पिटाई कर दी. बाद में हालत गंभीर होने पर पति को नाहन मेडिकल कॉलेज से पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था.
चंडीगढ़ में हुआ था इलाज
बताया जा रहा है कि पीजीआई चंडीगढ़ से डिस्चार्ज होने के बाद घायल भूरा राम को परिजन घर ले आए थे. हालांकि, 15 फरवरी को उनकी मौत हो गई. इसके बाद माजरा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज किया है और आरोपी सोम चंद (34) और नेहा (28) को गिरफ्तार कर लिया गया है। और आरोपी सोम चंद (34) और नेहा (28) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजीकृत पुलिस चौकियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिकृत किया जाएगा -बोर्डों और निगमों में तैनात किए जाएंगे गृह रक्षकः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश...
article-image
पंजाब

स्वास्तिक बाली की जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर : स्वास्तिक बाली की जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सतलुज ब्यास टाइम्स की और से स्वास्तिक बाली के पिता संजीव बाली व भारती बाली को भी बधाई। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का शंखनाद : राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में उमड़ा हिमाचल का नेतृत्व

प्रदेश संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चट्टान की तरह खड़ा एएम नाथ। नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत आयोजित नामांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीआईडी साइबर क्राइम सेल द्वारा एफआईआर दर्ज : सरकारी कैलेंडर-2026 को लेकर प्रसारित फर्जी पोस्ट

एएम नाथ। शिमला :  मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा मुद्रित सरकारी कैलेंडर-2026 के संबंध में कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी, तथ्यहीन एवं...
Translate »
error: Content is protected !!