तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी समेत चार पर एफआईआर

by
चंबा :  विजिलेंस ब्यूरो ने सदर थाना चंबा में अवैध तरीके से इंतकाल करवाकर राज्य सरकार को भूमि खरीद पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी में राजस्व हानि पर तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी समेत दो अन्य पर मामला दर्ज करवाया है। विजिलेंस के पास पहुंची शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में हेमलता पत्नी डीके शारदा निवासी शारदा कॉटेज राजमहल रोड डलहौजी ने आरोप लगाया कि हंसराज निवासी ओम निवास राजमहल रोड डलहौजी ने 19 अक्तूबर 2010 को खसरा नंबर 1169 में जमीन सेल डीड से खरीदी थी।
लेकिन, 11 नवंबर को जब सेल डीड के आधार पर हंसराज के नाम पर जमीन का इंतकाल किया गया तो वह दो खसरा नंबर पर कर दिया गया। इस दोषपूर्ण इंतकाल का जमाबंदी में इंद्राज किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2010 में मुहाल डलहौजी खास में 6.20 हेक्टेयर भूमि की कीमत 52 लाख 80 हजार 87 रुपये बनती थी। इस पर दो लाख 64 हजार 5 रुपये स्टांप डयूटी लगनी थी। बताया कि हंसराज खुद डलहौजी में डीड राइटर का कार्य करता है।
आरोप है कि उसने अजय कुमार महाजन निवासी मकान नंबर 272 रेनुका मंदिर गार्डन कालोनी मिशन रोड पठानकोट, अवतार सिंह निवासी गांव व डाकघर बैली, उस समय के पटवारी वर्तमान में कार्यालय कानूनगो राजेश कुमार, तत्कालीन कानूनगो कैलाश चंद, तत्कालीन तहसीलदार वर्तमान में एसडीएम डलहौजी के साथ मिलकर जानबूझकर अवैध तरीके से इंतकाल करके स्टांप ड्यूटी पर एक लाख 56 हजार 505 रुपये की राजस्व हानि व हंसराज को अनुचित लाभ पहुंचाया है। इसके तहत सभी पर धारा 420, 467, 468, 471,120बी आईपीसी के तहत सदर थाना चंबा में दर्ज करवाया गया है। एसडीएम डलहौजी ने बताया कि जांच में उनका पूरा सहयोग रहेगा। विजिलेंस ब्यूरो की डीआईजी अंजुम आरा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहले दिन आए 255 अभ्यर्थी

मंडी, 20 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। दौड़ के प्रथम बैच को उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। युवा अभ्यर्थियों नेे पूरे दम-खम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ के शुभारंभ अवसर पर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने की अपील – नशे के खात्मे के लिए सभी करें सहयोग: एसपी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 15 ।  अक्तूबर : जिला में नशीले पदार्थों के सेवन और इनकी तस्करी को रोकने तथा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

950 स्टूडेंट्स की गिरफ्तारियों पर भारी बवाल : भारतीय छात्रों की कनाडा में बढ़ीं मुश्किलें

कनाडा में भारतीय छात्रों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया से 950 छात्रों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए छात्रों...
Translate »
error: Content is protected !!