तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी के श्री खुरालगढ़ साहिब के आगमन सबंधी 17 अगस्त को आगमन दिवस मनाया जायेगा :  भाई केवल सिंह

by

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व शताब्दी समागमों को लेकर बैठक
गढ़शंकर :  श्री गुरु रविदास महाराज जी के ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी के 650वां खुरालगढ़ साहिब आगमन शताब्दी समागम मनाने सबंधी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, डॉ. बीआर अंबेडकर सभाओं और इलाके के सरपंचो व अन्य धार्मिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।  जिसमें बिभिन्न बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और श्री गुरु रविदास जे के श्री खुरालगढ़ साहिब के आगमन सबंधी 17 अगस्त को आगमन दिवस मनाने का फैसला किया गया। गुरु घर कमेटी के मुख्य सेवादार भाई केवल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भादों के पहले रविवार 17 अगस्त को आगमन दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए विभिन्न लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को ही माता कालसा यात्री निवास का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की।
उन्होनों बताया कि पुयाध , दूनी व कंडी इलाके में समागमों का सुनेहा देने की अश्वनी दगोड़ को जिम्मेवारी, दोआबे में कुलवंत भूनों की और मालवे में सुनेहा देने के लिए सेवा सिंह सलमपुरी,चेयरमैन घमनेवा, जतिंदर सिंह मलकपुर, सामजिक मिलवर्तन सोसाइटी जगराओं के जोगा सिंह व प्रेम सिंह लोहट सुनेहा देंगे। इस दौरान मखन सिंह , हेड ग्रंथी बाबा नरेश सिंह , बाबा सुखदेव सिंह, चौधरी जीत सिंह बगवाई, अश्वनी दगौड़ ,सतपाल सिंह, बिंदर सिंह, चेयरमैन लखविंदर सिंह घमनेवेहल , मेवा सिंह, जतिंदर सिंह ,चरण सिंह ,चरणजीत, चैंचल हरवां,जौनी दगोड़, आशीष कुमार, रुपिंदर सुकामल, सरपंच संजीव सिंह , सरपंच सुरिंदर सिंह , नंबरदार चौधरी बैजनाथ ,रिंकू सहजल, रमन गिल, गौरव सहजल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाने में लड्डू बंटे, पति पत्नी ने एक दूसरे को पहनाई बरमाला, एसएचओ ने दिया शगुन, पति पत्नी मे एसएचओ मीना कुमारी ने 4 घंटे में करवाया समझौता, एक साल से चल रहा था दौनो में झगड़ा

एक वर्ष से चल रहा था झगड़ा,  पहली ही कोंस्लिंग में विवाद खत्म किया। मोनिका भारद्वाज (माहिलपुर ) शादी के बाद अक्सर पति पत्नी के आपसी रिस्ते खराब होना तो आम बात होती जा...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 461 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे : लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए दसमेश पिता के नक्शे कदम पर चलने का दिया न्योता

चंडीगढ़, 17 जनवरी । श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 461 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे और लोगों को इंसाफ दिलाने के...
article-image
पंजाब

आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत जिले में 6 फरवरी से रोजाना लगाए जाएंगे स्पैशल कैंप: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

होशियारपुर, 05 फरवरी: मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की समस्याओं का हल उनके डोर स्टैप के नजदीक जाकर करने के लिए अभियान ‘आप...
article-image
पंजाब

कौन हैं सुनंदा शर्मा, जिनका फैन को गले लगाने वाला वीडियो हुआ वायरल

चंडीगड़ :  पंजाब की मिट्टी से निकली आवाज़ सुनंदा शर्मा आज सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने मंच पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!