तबादलों के लिए स्टेशन चयन हेतु बार-बार दी जा रही तारीखों की डीटीएफ ने की कड़ी निंदा : स्थानांतरण पोर्टल पर स्टेशन चयन करवा कर जल्द तवादले किए जाए : डीटीएफ

by

गढ़शंकर, 28 जुलाई : शिक्षकों के तबादलों के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा दिखाई गई निष्क्रियता की निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव सिंह, महासचिव महेंद्र कोड़ियावाली, वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार और जिला अध्यक्ष सुखदेव डांनसीवाल ने  तबादला पोर्टल पर तुरंत स्टेशन चयन करवा कर तवादले करने की मांग की।
उन्हीनों ने कहा  शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब पोर्टल पर तबादला प्रक्रिया 6 जून से शुरू होने और लगभग पूरा जुलाई महीना बीत जाने के बावजूद, शिक्षकों के लिए स्टेशन चयन प्रक्रिया अभी तक नहीं खोली गई है, जिससे लंबे समय से तबादलों का इंतज़ार कर रहे शिक्षक मानसिक रूप से परेशान महसूस कर रहे हैं। वे संगठनों के नेताओं और अपने सूत्रों से स्टेशन चयन के लिए तबादला पोर्टल खोले जाने की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा पिछले दिनों विभिन्न संगठनों और अन्य स्रोतों को दी गई जानकारी आज तक झूठी साबित हुई है।  जिसके कारण अध्यापक शिक्षा विभाग की कार्यशैली से निराश हैं। इस अवसर पर डेमोक्रेटिक अध्यापक नेता इंद्रसुखदीप सिंह, बलजीत सिंह, मनजीत सिंह, अशनी कुमार, बलजिंदर सिंह, रमेश कुमार बग्गा, विनय कुमार, करनैल सिंह अजय कुमार, रमेश मलकोवाल ने कहा कि विभाग द्वारा समय पर तबादले न करना और तबादलों की जगह डेपुटेशन करना विभाग में राजनीतिक दखलंदाजी का सबूत है। नेताओं ने मांग की कि स्टेशन चयन के लिए तबादला पोर्टल तुरंत खोला जाए और दूरदराज के स्टेशनों पर ईटीटी से मास्टर कैडर, मास्टर कैडर से लेक्चरर कैडर और पीटीआई से डीपीई पदोन्नत हुए अध्यापकों को भी तबादलों का मौका दिया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साढू की हत्या : ससुराल में शादी समागम में हुए भेदभावपूर्ण व्यवहार से गुस्साए पूर्व फौजी ने गोली मारकर, काबू

अमृतसर। सुल्तानविंड के ईस्ट मोहन नगर इलाके में ससुराल में शादी समागम में हुए भेदभावपूर्ण व्यवहार से गुस्साए पूर्व फौजी ने अपने साढू की लाईसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे चली मुठभेड़ : कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को लगी गोली, घायल, गिरफ्तार

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में 4 घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गोली भी लगी है। पुलिस घर से ही उसके पीछे...
article-image
पंजाब

सिंघु बॉर्डर पर चल रही कार सेवा में पहुंचे सांसद तिवारी किसानों के संघर्ष के प्रति केंद्र सरकार के रवैये की निंदा की

नवांशहर/रूपनगर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी केंद्रीय कृषि कानूनों के विरुद्ध किसान आंदोलन के समर्थन में सिंघु बॉर्डर पर किला आनंदगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब वालों द्वारा चलाई...
पंजाब

पंजाब जल स्त्रोत मुलाजम युनियन सर्कल होशियारपुर के मखन सिंह लंगेरी चुने गए अध्यक्ष

गढ़शंकर: पंजाब जल स्त्रोत मुलाजम युनियन सर्कल होशियारपुर का 34 वां डैलीगेट अजलास संगठन के प्रदेशिक नेता रामजी दास चौहान व गुरप्रीत सिंह मकीमपुर की देखरेख में संपन हुया। जिसमें विभिन्न डवीजनों के चुने...
Translate »
error: Content is protected !!