तरनतारन उपचुनाव : 15 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत

by

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर । पंजाब विधानसभा क्षेत्र 21-तरन तारन की उपचुनाव सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 5 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि आज नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन हरपाल सिंह, निर्मल कौर, गुरमीत कौर, सारिका जौड़ा और हरप्रीत सिंह ने अपनी नामांकन वापस ले ली है।

उन्होंने आगे बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 20 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए थे, परंतु अब 5 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापसी के बाद कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं सुखविंदर कौर (शिरोमणि अकाली दल), हरजीत सिंह संधू (भारतीय जनता पार्टी), हरमीत सिंह संधू (आम आदमी पार्टी), करणबीर सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस), शाम लाल गांधी (सच्चो सच्च पार्टी), नायब सिंह (नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी), अरुण कुमार खुरमी राजपूत (निर्दलीय), हरपाल सिंह भंगू (निर्दलीय), हरबरिंदर कौर उसमान (निर्दलीय), एडवोकेट कोमलप्रीत सिंह (निर्दलीय), जसवंत सिंह सोहल (निर्दलीय), नीटू शटरांवाला (निर्दलीय), मनदीप सिंह (निर्दलीय), मनदीप सिंह खालसा (निर्दलीय) और विजय कुमार (निर्दलीय)।

उल्लेखनीय है कि मतदान 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और 14 नवंबर 2025 को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डघाम  में पांच गांवों के स्कूलों की प्रबंधक कमेटियों की दी ट्रेनिंग

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूलों में नवगठित स्कूल प्रबंधक कमेटियों की एक दिवसीय ट्रेनिंग लगाई गई। यह ट्रेनिंग बीएनओ  प्राइमरी ब्लॉक गढ़शंकर-2 जसबीर सिंह के नेतृत्व में तथा...
article-image
पंजाब

अकाली दल में फूट पर छलका सुखबीर बादल का दर्द : केंद्र पर लगाया साजिश का आरोप

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के दो फाड़ होने पर पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का दर्द छलका है. सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार की एजेंसियों के ऊपर शिरोमणि अकाली दल के बागी...
article-image
पंजाब

ध्रुव चौहान का कृषि उप विषय जिला वैज्ञानिक प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान

गढ़शंकर, 3 फरवरी :आज राजकीय उच्च विद्यालय पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक दिलदार सिंह की अध्यक्षता में एवं गाइड अध्यापक अनुपम कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आरएए के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब CITU ने पटियाला में हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

नवांशहर :  आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब CITU की जिला प्रेसिडेंट बलजीत कौर, जनरल सेक्रेटरी लखविंदर कौर नवांशहर और कैशियर जसवीर कौर ने प्रेस को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके बताया कि आज रात PRTC...
Translate »
error: Content is protected !!