तहसीलदार से मारपीट पर कार्रवाई की मांग : राजस्व अधिकारियों ने डीजीपी से की मुलाकात

by

एएम नाथ l शिमला, 13 अक्टूबर । हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हिमाचल प्रदेश से पुलिस मुख्यालय शिमला में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में कुल्लू में तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त व त्वरित कार्रवाई की मांग की।

इस प्रतिनिधिमंडल में जुंगा के तहसीलदार एवं संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा, अर्की के तहसीलदार एवं महासचिव विपिन वर्मा, ठियोग के तहसीलदार एवं कार्यकारी सदस्य विवेक नेगी, शिमला के जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा (सलाहकार) तथा कांगड़ा जिले के थुराल तहसीलदार एवं कार्यकारी सदस्य राजेश जारयाल शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कुल्लू के तहसीलदार के साथ की गई मारपीट अत्यंत निंदनीय है और इस प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। यह मामला पुलिस थाना सदर, कुल्लू में दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 132, 121(1), 351(2), 356(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

डीजीपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग इस घटना को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच सक्रिय रूप से जारी है।

डीजीपी ने यह भी बताया कि इस गंभीर एवं संवेदनशील मामले की जांच एक उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है, ताकि जांच निष्पक्ष, पेशेवर और गहन रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और सभी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

पुलिस महानिदेशक ने यह भी दोहराया कि पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके विधिसम्मत कार्यों के दौरान पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई होगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स पर सूक्खु सरकार का जीरो टॉलरेंस : ड्रग्स तस्करी पर हिमाचल के 4 पुलिस कर्मी बर्खास्त : अब तक 21 पुलिसकर्मी सेवा से हटाए जा चुके

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच राज्य पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ कुल्लू के चार पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पधर में एसडीएम सुरजीत सिंह ने फहराया तिरंगा : पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी, एनएसएस की टुकडियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्च पास्ट, एसडीएम ने ली सलामी

पधर 26 जनवरी : उपमंडल पधर का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने की ताबड़तोड़ जनसभाएं : देहरा में नादौन से अधिक विकास करने का दिया आश्वासन

एएम नाथ। देहरा : देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने मंगलवार को ताबड़तोड़ दस नुक्कड़ सभाएं कर प्रचार को धार दी। उन्होंने लोगों के साथ पहाड़ी में सीधी बातचीत की। कमलेश ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 जिलों में वितरित होंगे अश्वगंधा के दो लाख पौधे – हिमाचल, देश में उत्कृष्ट आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा वाला राज्य : यादविंदर गोमा

एएम नाथ।पालमपुर, 22 अगस्त :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि परामर्शी मंत्री, यादविंद्र गोमा ने बताया कि राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान में प्रदेश के गर्म जलवायु क्षेत्रों के 10 जिलों में 2 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!