तिवारी ने टंडन की चुनौती स्वीकार की : राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस के लिए अपनी पेशकश को दोहराया

by
चंडीगढ़, 8 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन की राष्ट्रीय सुरक्षा पर चुनौती स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सहित किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए अपनी पेशकश को दोहराया है।
इस क्रम में, राष्ट्रीय सुरक्षा पर तिवारी के विचारों पर टंडन के सवाल का जवाब देते हुए, उन्होंने (तिवारी ने) कहा कि मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक किताब लिखी है, ’10 फ्लैश पॉइंटस, 20 इयर्स; राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थितियाँ जिन्होंने भारत को प्रभावित किया’ और इस विषय पर 1000 से अधिक लेख लिखे हैं।
उन्होंने टंडन से कहा कि वह उनकी किताब और लेखों को देख सकते हैं। इसी के साथ ही उन्होंने अपनी चुनौती दोहराई कि वह अपनी पसंद के समय और स्थान पर इस मुद्दे पर बहस कर सकते हैं, किसी वरिष्ठ पूर्व सैनिक जैसे सुरक्षा विशेषज्ञ द्वारा की जा सकती है।
उन्होंने टंडन से कहा कि एक तरफ आप सवाल पूछ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आप बहस से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रस्ताव अभी भी वैध है।
इसी तरह तिवारी ने कांग्रेस के रुख के बारे में विस्तार के साथ कहा कि उनकी पार्टी को किसी को भी स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है, खासकर भाजपा या उसके नेताओं को बिलकुल नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं के पास देश की रक्षा करने का मजबूत रिकॉर्ड है, भले ही इसके लिए उन्हें अपनी जान देनी पड़े। उन्होंने टंडन से कहा कि भाजपा की खोखली राष्ट्रवादी बयानबाजी और कांग्रेस के असली राष्ट्रवाद में फर्क है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने टंडन को याद दिलाया कि यह कांग्रेस की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ही थीं, जिन्होंने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटकर एक नया देश बनाया था, जिसके लिए टंडन की पार्टी से जुड़े पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें दुर्गा बताया था।
उन्होंने टंडन से कहा कि कांग्रेस के पास न केवल इतिहास, बल्कि भूगोल बनाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस के रुख के बारे में और कोई स्पष्टीकरण चाहिए, तो वह जब चाहें और जहां चाहें, इस पर बहस कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मकान खरीदने को दिए 3 लाख रुपए : पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री करवाने से मुकरा : मामला दर्ज

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिव निकेतन निवासी...
article-image
पंजाब

परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दिया

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले सिकंदर सिंह मलूका की बहू आईएएस परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद अब पंजाब के एक और आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी करनैल...
article-image
पंजाब

मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी : निकास कुमार

स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र दिए व युवा मतदाताओं को किया सम्मानित होशियारपुर, 25 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी...
article-image
पंजाब

पंजाब जल स्रोत मुलाजिम यूनियन सब डिवीजन की बैठक आयोजित

गढ़शंकर : पंजाब जल स्रोत मुलाजिम यूनियन सब डिवीजन गढ़शंकर के मैंबरों द्वारा जनरल बाडी की बैठक आयोजित की गई। सचिव नरेश कुमार बग्गा ने बताया कि बैठक में पंजाब जल स्रोत मुलाजिम यूनियन...
Translate »
error: Content is protected !!