तीक्ष्ण सूद ने बॉडी बिल्डिंग में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप अर्जित करने पर अवतार चंद भुट्टो को किया सन्मानित कहा : सरकार ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दे वित्तीय सहायता

by

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट कहा हैं कि थाईलैंड में 50 वर्ष से ऊपर बॉडी बिल्डिंग मुकाबलों की प्रतिस्पर्धा में होशियारपुर के हरदोखानपुर गांव के निवासी श्री अवतार चंद भुट्टो ने स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र का तकाजा इंसान के हौसलों के सामने पस्त हो जाता हैं। इस से पहले भी वह एशियन चैंपियनशिप तथा अन्य कई मुकाबलों में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनको इस उपलब्धि के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, भाजपा जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया, जिला भाजपा सचिव अश्विनी गैंद, यशपाल शर्मा, करण कपूर आदि ने सम्मानित किया। इस दौरान अवतार चंद भुट्टो ने सबका ध्यानवाद भी किया तथा सरकार के प्रति अपना रोष भी प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे मुकाबलों तक पहुंचने के लिए भारी भरकम खर्च आता हैं तथा दिन रात लगन से मेहनत करनी पड़ती हैं , जिस में सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिलती। उनका कहना था कि सरकार इस तरफ ध्यान दे तथा प्रतिभावान नौजबानो को उनके मनपसंदीदा खेलों में भाग लेने तथा ट्रेनिंग लेने में सहयोग करे जिससे भारत दुनिया में खेलो का सिरमोर देश तो बनेगा ही , परन्तु इसके साथ-साथ नौजवान पीढ़ी को भी नशों से मुक्त होने के साथ-साथ अपना कौशल साबित करने का मौका मिलेगा। इस मौके पर रिक्की, अमन, आनंद, मनोज, मांगू, सन्देश रानी, सोनिया आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी और किर्ती किसान यूनियन के कार्यालय पर छापेमारी की निंदा : पंजाब सरकार का मजदूर विरोधी चेहरा उजागर: डीटीएफ

गढ़शंकर, 12 मार्च: डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब द्वारा ग्रामीण मजदूर यूनियन और भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति द्वारा दिए गए रेल रोको कार्यक्रम के आह्वान को विफल करने के लिए बड़े पैमाने पर श्रमिक नेताओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नादौन की रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) लेकर किया टॉप : कांगड़ा की कृतिका शर्मा 698 अंक लेकर प्राप्त किया दूसरा नंबर

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा आज 10वीं कक्षा के घोषित रिजल्ट में प्रदेश में हमीरपुर जिले के सरकारी स्कूल नादौन की छात्रा रिधिमा शर्मा ने 700 में से...
article-image
पंजाब

26 जेबीटी शिक्षकों ने भाग नहीं लिया : अब इन शिक्षकों को विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी, संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती

एएम नाथ। सरकारी स्कूलों में इसी शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम शुरू हो गया है। स्कूलों में पढ़ाने वाले जेबीटी अध्यापकों को अब इसके लिए दो-दो दिन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य...
article-image
पंजाब

LED Screen at Chintpurni Chowk

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.20 : In response to a devoted appeal from the Yuva Vahini Samiti Hoshiarpur, local MLA and former Punjab Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa has spearheaded the installation of a state-of-the-art LED screen...
Translate »
error: Content is protected !!