तीज के माध्यम से नीति तलवाड ने महिलाओं को जोड़ा विरासत से : राकेश सूद सुदेश सांपला साथ सैकड़ों महिलाओं ने की शिरकत

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सैकड़ो महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर अपने पुरानी विरासत को संभालती नजर आई मौका था नीति तलवाड द्वारा मनाया जाने वाला 13वा तीज महा उत्सव।

इस मौके उपस्थिति को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री राकेश सूद ने कहा कि श्रीमती तलवाड़ द्वारा हर साल मनाए जाने वाले तीज के त्यौहार का शहर वासियों को बेसवारी से इंतजार रहता है उन्होंने कहा जिस प्राचीन तरीके से यह त्यौहार मनाते हैं उस से हमारी आने वाली पीढियां को अपनी विरासत का पता चलता है।
समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती सुदेश सांपला ने कहा बेशक बहुत ही संस्थाएं, इंस्टिट्यूट यह त्यौहार मानते हैं पर नीति तलवार द्वारा त्योहार को समर्पित जो प्रदर्शनी लगाई जाती है और आधुनिकता से परे हट कर विरासती तरीके से यह त्यौहार मनाया जाता है उससे हमारी आने वाली पीढ़ी अपने पुरातन सभ्याचार के साथ जुड़ती है।
इस मौके नीति तलवार ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा हमारे परिवार की तरफ से हमेशा कोशिश रहती है कि भारतीय संस्कृति जो विश्व की सबसे सुंदर संस्कृति है उसके दिन एवं त्यौहार मर्यादा एवं भावनात्मक तरीके से ही मनाए जाएं जिससे त्यौहार की गरिमा बनी रहे और हमारे बच्चे ज्ञान प्राप्त भी कर सके । उन्होंने कहा इस दिन जो व्यंजन भी तैयार किए जाते हैं वह मौसम एवं त्यौहार की गरिमा अनुसार ही होते हैं। इस मौके पुरातन सभ्याचार को दर्शाती हुई एक प्रदर्शनी भी लगाई गई और महिलाओं ने ढोलक की थाप पर गिद्दा डालकर त्यौहार का आनंद लिया । कार्यक्रम में प्रोफेसर मंजू सूद, प्रिया सैनी ,सुखविंदर कौर, रजनी तलवार, रिंपी वधावन, मुस्कान पाराशर, समाज सेवी रिंपी ,कृष्ण थापर, बलबीर कौर मेहता, सर्वजीत कौर,रोजी वधावन, सहत सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लुधियाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या : पुरानी रंजिश के चलते हुई गोलीबारी … पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

एएम नाथ। लुधियाना : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तत्कालीन SSP पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई, इंटरव्यू का कैसे पता लगा : लॉरेंस इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार को HC की फटकार

पंजाब में पुलिस कस्टडी से गैंगस्टर लॉरेंस के टीवी इंटरव्यू मामले की (03 दिसंबर) को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। अदालत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस नहीं ले पाया और हो गया बेसुध : चिकन खाते समय अचानक गले में हड्डी गई फंस – मौत

चुराह (पांगी) में एक व्यक्ति की गले में चिकन की हड्डी फंसने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर के समय घटी। व्यक्ति दोपहर का भोजन करने के लिए अपने क्वार्टर में गया। सुबह...
article-image
पंजाब

सुखपाल खैहरा से मिलने नहीं दिया राजा बडिंग और प्रताप सिंह बाजवा को : कांग्रेस ने आप सरकार पर ”प्रतिशोध की राजनीति” करने का आरोप लगाया, भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा आप सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा को उनसे मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को उनसे मिलने से रोक दिया गया। कांग्रेस ने...
Translate »
error: Content is protected !!