तीन दिन की विशेष राजस्व अदालतों में तकसीम के 58 मामलों का निपटारा : DC अपूर्व देवगन

by
जिले में मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुरूप साप्ताहिक सुनवाई व्यवस्था लागू
एएम नाथ।  मंडी, 10 जनवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशों की अनुपालना करते हुए इस सप्ताह मंगलवार, बुधवार और वीरवार को जिले भर में आयोजित विशेष राजस्व अदालतों में तकसीम (हुकमी व खानगी) के 58 मामलों का निपटारा किया गया। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में इन मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई।
उन्होंने बताया कि जिले की 48 तहसीलों व उपतहसीलों में इस अवधि के दौरान नायब तहसीलदार चच्योट ने 8, तहसीलदार बल्ह ने 7, जबकि तहसीलदार बलद्वाड़ा और नायब तहसीलदार बगसाड़ ने 6-6 मामलों का निपटारा किया। पहली अप्रैल से 31 दिसम्बर तक जिले में तकसीम के 1850 और निशानदेही के 3085 मामलों का समाधान किया जा चुका है, जो राजस्व मामलों के निस्तारण में उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है।
उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि निर्धारित तीन दिनों में सुनवाई व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुरूप जिले में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार के निर्णय के तहत अब जिले में प्रत्येक माह तकसीम मामलों की 12 दिन सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी और शनिवार को जिला स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। दुरुस्ती से संबंधित सभी लंबित राजस्व मामलों को 31 मार्च, 2026 तक निपटाने का लक्ष्य तय किया गया है और सभी अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।
बैठक में एडीएम डॉ मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना देगी एपल फेडरेशन ऑफ इंडिया : हिमाचल और जम्मू कश्मीर का सेब उद्योग संकट के दौर में

शिमला : हिमाचल और जम्मू कश्मीर का सेब उद्योग संकट के दौर से गुजर रहा है। इसे बचाने एपल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सोमवार को शिमला में संपन्न सम्मेलन में अगले साल 6 मार्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान की दस्तक, अभियान को लेकर रामपुर पंचायत सड़क पर उतरी

ऊना 2 फरवरी: क्षेत्रीय परिवहन विभाग की तरफ से छेड़े गए सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच की अगुवाई में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस दौरान क्षेत्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा छोडऩे वाले नौजवानों को जिला रैडक्रास सोसायटी ने बनाया आत्मनिर्भर : नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र में स्किलड कोर्स करने वाला पहला बैच पास आउट

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने कोर्स करने वाले 25 नौजवानों को दिए सर्टिफिकेट होशियारपुर, 23 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने आज नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र होशियारपुर में नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया

ऊना, 15 मई। खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के...
Translate »
error: Content is protected !!