तीन हैंड ग्रेनेड लेकर घूम रहे दो को पुलिस ने किया काबू, एक लाख रुपए भी बरामद

by

अमृतसर। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चैकिंग अभियान चलाकर कार में हैंड ग्रेनेड लेकर घूम रहे दो लोगों को काबू किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फिरोजपुर के गांव बारेके निवासी प्रकाश सिंह और गांव अलीके निवासी अंग्रेज सिंह कार में दबुर्जी के पास ग्रीन फील्ड व गार्डन एनक्लेव में एक सफेद रंग की ब्रेजा कार नंबर (पीबी-05-एएन-1855) में घूम रहे हैं। सूचना थी कि दोनों के पास विस्फोटक हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने ग्रीन फील्ड व गार्डन ऐनक्लेव में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान दोनों आरोपियों से 3 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए जबकि आरोपियों से 1 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पाकिस्तान से लाए थे ग्रेनेड :
सूचना है कि यह दोनों आरोपी ग्रेनेड को पाकिस्तान से मिली लोकेशन से उठाकर लाए थे। पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड हासिल करेगी। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट 1959 सेक्शन 25, द एक्सप्लोसिव सब्सटांस एक्ट 3,4,5,6 के अंतर्गत दोनों के खिलाफ थाना मकबूलपुरा में मामला दर्ज कर लिया है।
अंग्रेज सिंह की पत्नी बोली- पति गए थे गोल्डन टैंपल माथा टेकने पुलिस ने झूठे केस में फसाया :
उधर, फिरोजपुर से पहुंची अंग्रेज सिंह की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि उसका पति गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचा था। कल रात पुलिस ने फोन करके बताया कि अंग्रेज सिंह व प्रकाश सिंह को पकड़ लिया गया है। पत्नी परमजीत कौर ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि उसके पति को झूठे आरोप में फंसाया गया है। पत्नी परमजीत कौर के बयानों के अनुसार उसका पति पहले नशा करता था। नशे के इंजेक्शन लगाता था। पांच महीने पहले उसकी शादी हुई और अब वह नशा छोड़ने की दवा ले रहा है। संधू अस्पताल मुक्तसर में उसे चार दिन दाखिल रखा गया था और उसके बाद उसे दवा देकर घर लाया गया। घर आने के बाद वह अमृतसर गोल्डन टेंपल गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाइट कैंपिंग, लाइव बैंड, हाई स्पीड बोटिंग व जंगल सफारी का लोगों ने उठाया लुत्फ : दशहरा ग्राउंड में लगे फेस्ट के दौरान 7 मार्च तक लगा रहेगा क्राफ्ट बाजार व फूड स्टालः डिप्टी कमिश्नर

 होशियारपुर,  05 मार्च :   होशियारपुर नेचर फैस्ट-2024 के पांचवें दिन लोगों ने चौहाल डैम पर हाई स्पीड बोटिंग के अलावा जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। इससे पहले चौथे दिन पर्यटकों ने नारा रैस्ट...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने किया स्वामी अरुण शर्मा जी से विशेष संवाद, देवी भागवत कथा और धार्मिक जागरूकता पर हुई चर्चा

*प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु धारण करना चाहिए जो समय समय पर उसका मार्ग दर्शन करता रहे : आचार्य अरुण शर्मा *गृहस्थ जीवन व्यतीत करते और अपने परिवार का पालन पोषण करते...
पंजाब

सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से गेहूं काटने पर भी पाबंदी ..जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों के अवशेषों को आग लगाने पर लगाई गई पाबंदी

होशियारपुर, 28 मार्च: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों...
article-image
पंजाब

Rayat Institute of Pharmacy Organizes 3

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 04 : The premier institutes Rayat Institute of Pharmacy and Lamrin School of Pharmaceutical Sciences, under Lamrin Tech Skills University, Punjab successfully organized their 3rd Blood Donation Camp at Lamrin Tech Skills...
Translate »
error: Content is protected !!