थार और स्कॉर्पियो सवार युवतियों ने सड़क को बना डाला रेसिंग ट्रैक

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-8 की एक व्यस्त मार्केट में एक सफेद थार और स्कॉर्पियो सवार युवतियों ने लोगों की जान को जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट किए। इन गाड़ियों में सवार युवतियां तेज रफ्तार में गोल-गोल चक्कर लगाती रहीं। इसे देख ऐसा लगा, मानो मार्केट की सड़क किसी रेसिंग ट्रैक में तब्दील हो गई हो।
यह घटना रात करीब 12 बजे की है। मार्केट में अच्छी-खासी भीड़ थी। वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि थार और स्कॉर्पियो लगातार एक ही जगह पर तेजी से घूम रही हैं, जिसे देखकर लोगों की सांसें अटक गईं। वीडियो बनाने वाले एक चश्मदीद ने बताया कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। थार गाड़ी का नंबर 0555 बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि अगर कोई इन युवतियों को रोकने की कोशिश करने जाएगा तो छेड़छाड़ जैसे झूठे आरोप लगा सकती हैं। शहर की कई मार्केट खासकर सेक्टर-36, अब गेड़ी रूट बन चुकी हैं, जहां देर रात तक इसी तरह गाड़ियां दौड़ती रहती हैं। लोगों का सवाल है कि क्या पुलिस किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है?

पुलिस की गश्त पर सवाल, निर्देश सिर्फ कागजों पर…

यह घटना तब हुई जब शहर में पुलिस नाके और गश्त को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाके लगाने और सभी एसएचओ को अपने-अपने इलाकों में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पता चलता है कि निर्देश केवल कागजों तक सीमित हैं और सड़कों पर पुलिस की प्रभावी मौजूदगी नहीं है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO में टेस्ट देना जरूरी नहीं होगा

नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें एक नियम ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से जुड़ा है। दरअसल, 1 जून से अब...
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड  पौंग बांध झील में 4900 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी

 तलवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास में प्रवासी पक्षियों का बर्ड फ्लू से मरने का सिलसिला चाहें 20वें दिन मे भी चाहे  लगातार जारी रहा है लेकिन पिछले गुज़रे करीब पांच दिनों...
article-image
पंजाब

मान सरकार ने मुझ पर अवैध काम करने के लिए दबाव डाला : सरकार को पता चल गया था कि मैं उनके दबाव में नहीं आऊंगा तो फिर पद से हटा दिया गया – पूर्व डीजीपी ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर लगाए यह आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व डीजीपी विरेश कुमार भावरा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी में उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने उनके ऊपर...
Translate »
error: Content is protected !!