दरभंगा: गांव के सभी 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में कर दिया केस, जो वहां नहीं रहते वो भी आरोपी

by
   बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में ब्राह्मण समाज के सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है. मामला दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है. यहां पैसे के लेन-देन और भूमि विवाद में शुरू हुई अदावत एक अजीबोगरीब मुकाम पर पहुंच गई. इस पूरी घटना में एक गांव के पूरे ब्राह्मण समाज को ही अभियुक्त बना दिया गया है।

दरअसल, सिस्टम और कानून को आईना दिखाती इस खबर में सामने आया है कि हरिनगर गांव के निवासी बताए जा रहे अशर्फी पासवान ने करीब 70 ब्राह्मणों को नामजद और लगभग 150 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बना दिया है. यानी अशर्फी पासवान ने एक ही बार में पूरे गांव को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बीती 31 जनवरी की रात एक घटना घटी थी, जब पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ. विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट हो गई. मारपीट में महिलाओं और एक बच्ची के घायल होने की खबर है. इस घटना के बाद अशर्फी पासवान ने पूरे गांव के ब्राह्मणों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया।

आरोप लगाया गया है कि पूरे गांव ने मिलकर सामूहिक रूप से शोषण किया. वहीं यह जानकारी भी सामने आ रही है कि एफआईआर में नामजद किए गए ज्यादातर ब्राह्मण अभियुक्त देश के अन्य राज्यों और शहरों में नौकरी, मजदूरी और मेहनत करके अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आवेदन में बताया गया है कि विक्रम पासवान के बड़े भाई कैलाश पासवान ने वर्ष 2015 में हरिनगर गांव के ही निवासी हेमंत झा के मकान का निर्माण कराया था. मकान निर्माण के एवज में करीब ढाई लाख रुपये अब भी बकाया बताए जा रहे हैं. उनका कहना है कि कई बार पैसे की मांग की गई, इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

आवेदन में अशर्फी पासवान ने आरोप लगाया है कि इसी विवाद को लेकर हेमंत झा, श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, सुमित झा समेत कई अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पर आए और हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया. इस घटना के बाद जिस तरह से मामला दर्ज किया गया है, उससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

वहीं इस अपने आप में अनोखी घटना को राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो नामक एक एनजीओ ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर भी साझा किया है।

पूरे मामले में पुलिस सूत्रों के अनुसार, 31 जनवरी की रात लेन-देन के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हुए थे. इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन की दृष्टि से बागा-सराहन क्षेत्र को किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू जिला के आनी और बंजार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ‘एग्रो टूरिज्म’ के विकास पर करेगी काम, पर्यटन से जुड़ेंगे कृषि विश्वविद्यालय के केंद्र – आर.एस. बाली*

पालमपुर, 13 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्रों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को किया जाएगा पूराः मुख्यमंत्री सुक्खू

पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा किया जा रहा है विकसित शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

143 मेधावियों को सीपीएस किशोरी लाल ने वितरित किये टैब : शिक्षा का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ, 13 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंसल में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इसके पश्चात राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक...
Translate »
error: Content is protected !!