दर्दनाक हादसा… कार में आग लगने से महिला पुलिसकर्मी और उसकी मां की मौत

by

संगरूर :  सुलरघराट  में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब पुलिस की महिला कर्मचारी और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार में आग लग गई और दोनों की जलने से जान चली गई।

शनिवार सुबह करीब 3 से 4 बजे नहर के किनारे बने ट्रैक पर जा रही एक कार अचानक नियंत्रण से बाहर होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग भड़क उठी। कार में सवार 35 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी सरबजीत कौर और उनकी मां आग की चपेट में आ गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मां-बेटी संगरूर के मौड़ गांव की रहने वाली थीं। सरबजीत कौर सुबह अपनी मां के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और दोनों शव बुरी तरह झुलस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और कार में आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।  इस दुखद हादसे के बाद गांव मौड़ में शोक की लहर है। गांव के सरपंच ने बताया कि मृतक महिला पुलिस विभाग में कार्यरत थी और उसका भाई भी पुलिस सेवा में है।

वहीं, थाना दिड़बा के एसएचओ कमलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई, जिससे मां-बेटी की जलने से मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

D.A.V. College of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 18: Information Brochure-2025 of the D.A.V. College of Education, Hoshiarpur was released by Worthy Chief Guest Dr. Jasveera Minhas, Retd. Vice-Principal, Govt. College, Hoshiarpur. Sh. Anil Kumar Saini, Member, D.A.V. College Hoshiarpur...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने सात, आप ने तीन, शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट पर और 2 सीटों पर आज़ाद उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज : आप के चार मंत्री हारे – पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त की दर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी ने 2019 के मुकाबले...
article-image
पंजाब

14 लाख का कैश, 50 हजार रिश्वत लेने का आरोप; फिर दो दिन के रिमांड पर एसडीएम बटाला

गुरदासपुर। बटाला में सरकारी काम करने वाले एक ठेकेदार की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम द्वारा नगर निगम कमिश्नर कम एसडीएम बटाला को 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में बीते शुक्रवार को...
article-image
पंजाब

हार्ट अटैक : तिरंगे के सामने दम तोड़ा स्काउट कमिश्नर ने

चंडीगढ़ : स्काउट कमिश्नर मास्टर हरजीत सिंह अचिंत 40 साल से जिस तिरंगे की सेवा करते रहे, उसी के सामने उनके प्राण पखेरू हो गए। आनंदपुर साहिब में कराए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!