दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द द्वारा वार्षिक साहित्यिक समागम आयोजित : समागम दौरान चार पुस्तकें रिलीज की तथा कवि दरबार करवाया गया

by
गढ़शंकर, 23 दिसंबर : दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द द्वारा वार्षिक साहित्यिक समागम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में आयोजित किया गया। इस मौके चार पुस्तकें रिलीज की गई तथा हाजिर कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कर हाजिर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। प्रधानगी मंडल में केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखों) के महासचिव प्रोफेसर संधू वरियाणवी, शेयर तरसेम साकी, शेयर पवन भंमियां, गज़लगो रेशम चित्रकार, प्रिंसिपल सुरजीत सिंह तथा प्रिंसिपल कृपाल सिंह ने शिरकत की। इस मौके सभा के अध्यक्ष रेशम चित्रकार ने पहुंची हुई सख्शियतों का स्वागत किया तथा सभा द्वारा की जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह दौरान वार्षिक गुरदयाल पंजाबी अवार्ड शेयर तरसेम साकी को भेंट किया गया। सभा के सचिव प्रिंसिपल सोहन सिंह सूनी ने जनाब तरसेम साकी की साहित्यिक देन संबंधी अपने विचार पेश किये। नावलकार प्रिंसिपल सुरजीत सिंह के नावल इम्तिहान जारी है तथा प्रिंसिपल सोहन सिंह सूनी का कहानी संग्रह लहिंदियो चढ़िया सूरज रिलीज की गईं। इन पुस्तकों के संबंध में प्रोफेसर संधू वरियाणवी ने विचार पेश किये और लेखकों को शुभकामनाएं दीं। समारोह दौरान शायर श्यामसुंदर द्वारा गज़लगो रेशम चित्रकार को रस्मी तौर पर उनका सम्मान कर अपना उस्ताद धारण किया गया। इस मौके प्रधानगी मंडल द्वारा प्रिंसिपल सुरेंद्र पाल परदेसी की धार्मिक पुस्तक वाह प्रगटिया मर्द अगंमड़ा तथा संतोख सिंह वीर की पुस्तक गुरसिखी दी इह निसाणी भी लोकार्पित की गईं। समारोह के अंत में हाजिर कवियों में रेशम चित्रकार, प्रोफेसर संधू वरियाणवी, पवन भंमियां, रंजीत पोसी, बहादुर सिंह कंवल, श्याम सुंदर, अमरीक दयाल, संतोख सिंह वीर, तारा सिंह चेड़ा, अवतार पक्खोवाल, सुरजीत पक्खोवाल आदि ने अपनी सामाजिक चेतना वाली कविताएं पेश कर खूब वाहवाही लूटी। मंच संचालन शायर श्याम सुंदर द्वारा बाखूबी किया गया। जसवीर बेगमपुरी ने साहित्यिक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर बलवीर बडेसरों, सरबजीत पक्खोवाल, हरबंस सूनी, जगदीश राय, मेजर सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माफ़ियायों के आगे सरकार का इक़बाल टेक रहा घुटने : प्रदेश में दनदना रहा खनन माफिया, पुलिस भी कर रही कार्रवाई से किनारा : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री बताएँ माफियाओं पर शिकंजा कसने से क्यों कतरा रही पुलिस एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हर तरह का माफिया दनदना रहा...
article-image
पंजाब

गढ़ी मानसोवाल से तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब को जाने वाली सड़क पर बारिश  पड़ा मलबा, पत्थर, मिट्टी हटा कर बनाया रास्ता

गढ़शंकर।  भारी बारिश के कारण गढ़ी मानसोवाल से श्री गुरु रविदास जी के तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब को जाने वली सड़क में पहले से बनी गहरी खाई और भी गहरी हो गई। अब 100...
article-image
पंजाब

डॉ. धीरज शर्मा ने एस डब्लू आई आई एस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड माहिलपुर में निदेशक अकादमिक ओवरसीज के रूप में कार्यभार संभाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विदेशी शिक्षा परामर्श के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संगठन एस डब्लू आई आई एस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अपने माहिलपुर कार्यालय में निदेशक अकादमिक ओवरसीज के रूप में डॉ. धीरज...
article-image
पंजाब

महाराजा अग्रसेन जयंती — राज्य स्तरीय भव्य आयोजन जालंधर में सम्पन्न

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जी की पावन जयंती इस वर्ष राज्य स्तरीय स्तर पर अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। यह आयोजन आईवीवाई...
Translate »
error: Content is protected !!