दादी-पोती सहित 3 की मौत, 8 घायल : बोलेरो गाड़ी सड़क के नीचे लुढ़की, मंदिर में माथा टेक घर जा रहे थे बापिस

by

चंबा। चंबा जिले में एक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दादी-पोती सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ अन्य लोग घायल हैं। गाड़ी में सवार सभी लोग मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे और इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम की यह घटना है । चम्बा के माणी- सिढ़कुंड रोड पर एक बोलेरो गाड़ी सड़क के नीचे लुढ़क गई थी और आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए । घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा अस्पताल लाया । आठ घायलों में चार बच्चे, तीन महिलाएं और चालक शामिल हैन। चालक के सिर पर चोट लगी है । प्रशाशन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार और घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवाजे राजकीय बॉय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के मेधावी : गुणात्मक हो शिक्षा ताकि संस्कारवान बनें युवा – विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा,7 फरवरी :   विधायक नीरज नैय्यर ने कहा है कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जिससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊँची उड़ान का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार किए प्रदान : प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के लिए 50-50 हजार, तृतीय पुरस्कार के लिए 25 हजार रुपये की नकद राशि की प्रदान

एएम नाथ। शिमला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आठ व्यक्तियों और संस्थाओं को पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार वितरित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब कारोबारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी : पुलिस के पास शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का वॉइस मैसेज भी भेजा

ऊना : शराब कारोबारी राजीव राणा से कल शाम 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला साहमने आया है । राजीव राणा को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन : अनिरूद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने मंडी में की तैयारियों की समीक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे उपस्थित एएम नाथ।  मंडी, 28 नवंबर ।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, ग्राम एवं...
Translate »
error: Content is protected !!