दिग्गज नेता ने आप को कहा अलविदा : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने प्रितपाल शर्मा को भाजपा को करवाया ज्वाइन

by

गिद्दड़बाहा  ।  आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हलका इंचार्ज व मार्केट कमेटी गिद्दड़बाहा के चेयरमैन प्रितपाल शर्मा साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। गिद्दड़बाहा में उपचुनाव के बीच प्रितपाल शर्मा का पार्टी छोड़ना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

                            उल्लेखनीय है कि प्रितपाल शर्मा आप पार्टी से 2022 में गिद्दड़बाहा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय आप की लहर के बीच वह हार गए थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार भी वह टिकट के इच्छुक थे, लेकिन पार्टी की तरफ से शिअद से आए हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को टिकट दिए जाने से प्रितपाल शर्मा नाराज चल रहे थे। जिसके चलते डिंपी और प्रितपाल शर्मा में अंतर्कलह खुल कर सामने भी आने लगी थी‌।

ज्वाइन कराया रवनीत बिट्टू  ने :   गिद्दड़बाहा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर प्रितपाल शर्मा ने आप पार्टी की सदस्यता और मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। शनिवार को प्रितपाल शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं।  प्रितपाल के भाजपा में जाने से आप को कुछ हद तक नुकसान होगा, क्योंकि शर्मा हलके में पुराने थे और काफी लोग उनके साथ जुड़े हुए थे। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने बड़ी गर्मजोशी से प्रितपाल शर्मा और उनके साथियों का स्वागत किया। वहीं भाजपा के उम्मीदवार मनप्रीत बादल ने भी प्रितपाल शर्मा का पार्टी ज्वाइन करने पर स्वागत किया।

13 नवंबर को होगा चुनाव :   पंजाब के 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को चुनाव होगा। गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला सीट पर वोट डाले जाएंगे। उपचुनाव का परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।  बीजेपी ने डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट से सरदार रविकरण कहलों, गिद्देड़बाहा से सरदार मनप्रीत बादल तो वहीं बरनाला विधानसभा सीट से सरदार केवल सिंह ढिल्लों को टिकट दिया है।   कांग्रेस ने डेरा बाबा नानक से जतिंदर कौर, छब्बेवाल से रनजीत कुमार, गिद्दड़बाहा से अमरिता वड़िंग, बरनाला से कुलदीप कुमार ढिल्लो को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी की बात करें तो डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रधावा, चब्बेवाल से इशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह ढिल्लों और बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन का तहसील इजलास संपन्न

गढ़शंकर : गढ़शंकर के भाग सिंह हाल में कुल हिंद खेत मजदूर यूयिन का तहसील इजलास संपन्न हो गया। मुलाजिम नेता करनैल सिंह ध्वजारोहण किया। वक्ता करनैल सिंह, हंसलाल, तरसेम लाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एनसीसी का वार्षिक ट्रेनिंग कैंप सम्पन्न

गढ़शंकर: स्थानीय बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज में 8 पंजाप बटालियन एनसीसी फगवाड़ा द्वारा कमांडिंग अधिकारी कर्नल योगेश भारदवाज के नेतृत्व में लगाया गया 5 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप सम्पन्न हो गया। ट्रेनिंग कैंप की...
article-image
पंजाब , समाचार

पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित : बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष और रुपेश खन्ना सचिब गए चुने

गढ़शंकर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए आज चुनाव में एडवोकेट पंकज कृपाल नौंवीं बार अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष व रुपेश खन्ना सचिव चुने। इससे पहले सर्बसमिति से मधू...
article-image
पंजाब , समाचार

केंद्र सरकार की अग्रिवीर भर्ती करने की योजना अग्रिपथ के खिलाफ अड्डा झूगियां में ट्रैफिक जाम कर किया प्रर्दशन

गढ़शंकर के ईलाका बीत के अड्डा झूगियां में केंद्र सरकार दूारा सैना में भर्ती करने के लिए शुरू की गई अग्रिवीर भर्ती करने के विरोध में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर एक घंटा ट्रैफिक जाम...
Translate »
error: Content is protected !!