दिल्ली एफसी ने आरसीएफ कपूरथला को 2-0, पीएचएफ माहिलपुर ने एफए बद्दो को 2-0 से हराया : सीआरपीएफ जालन्धर व आईएफसी फगवाड़ा की टीमें रही बराबरी पर

by
माहिलपुर , 16 फ़रवरी  : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्लब वर्ग के दो व कालेज वर्ग का एक मैच खेला गया। पहला मुकाबला प्रिंसिपल हरभजन सिंह एफए माहिलपुर व एफए बद्दो के खिलाड़ियों के दरम्यान खेला गया जिसमें प्रिं हरभजन सिंह एफए के खिलाड़ी हरमनदीप ने 12 वे मिनट पर और दूसरा गोल तनवीर सिंह ने 48वे मिनट पर कर अपनी टीम को जीत हासिल करवा दी। दूसरा मुकाबला क्लब वर्ग की सीआरपीएफ जालंधर व आईएफसी फगवाड़ा के खिलाड़ियों के दरम्यान खेला गया। पहला गोल आईएफसी फगवाड़ा के खिलाड़ी नावजिन्दर सिंह ने 13वे मिनट पर कर अपनी टीम को बढ़त दिलवा दी लेकिन सीआरपीएफ के खिलाड़ी दर्शप्रित सिंह ने 89वे मिनट पर गोल कर दिया और आखिर में दोनों के दरम्यान यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। तीसरा मुकाबला क्लब वर्ग की टीम दिल्ली एफसी दिल्ली व आरसीएफ कपूरथला के दरम्यान हुआ जिसमें दिल्ली एफसी के खिलाड़ी जी गायरी ने पहला गोल 13वे मिनट पर और दूसरा गोल सैमसन ने 47वे मिनट पर किया। इस मुकाबले में दिल्ली एफसी दिल्ली की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। इन मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में रोशनजीत सिंह, अनूप सिंह, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों, पूर्व एसपी शविंदर सिंह बैंस, तहसीलदार माहिलपुर विजय कुमार, अमरीक सिंह, प्रिंसिपल जगमोहन सिंह, क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा, मलकीत सिंह, मेजर सिंह एसपी, गुरदियाल सिंह, झलमन सिंह कोच व शविंदर सिंह बैंस ने खिलाड़ियों से मिलजुलकर खेल भावना से उत्तम खेल दिखाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मास्टर अच्छर कुमार जोशी, मास्टर बनींद्र सिंह, प्रिंसिपल खालसा कालेज डॉ परविंदर सिंह, बीएड कालेज प्रिंसिपल रोहन्ताश, इंज तरलोचन सिंह संधू, अमनदीप सिंह बैंस, बलजिंदर मान, सेवक सिंह बैंस, हरनंदन सिंह खाबड़ा, हरजीत सिंह बैंस, प्रो जेबी सेखों, गुरनाम सिंह बैंस, दलजीत सिंह यूके, परमजीत सिंह बैंस, बंत सिंह बैंस, दलजीत सिंह कनाडा, गुरदेव सिंह गिल अर्जुनवार्डी, मोहन सिंह बैंस सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
कैप्शन…. खिलाड़ियों के साथ यादगार फोटो खिंचवाते हुए मुख्य अतिथि मेजर सिंह एसपी, गुरदियाल सिंह, झलमन सिंह कोच व शविंदर सिंह बैंस व क्लब प्रधान कुलवंत सिंह संघा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक संजीव सूरी बने यात्रियों के लिए मसीहा

एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा और विभिन्न स्थानों में फंसे यात्रियों के लिए राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक श्री संजीव सूरी मसीहा बनकर सामने आए। जिन्होंने चंबा और विभिन्न स्थानों...
article-image
पंजाब

हरियाणा के भाजपा सरकार ने मातृ शक्ति को किया कृतार्थ, 2100 रूपए प्रति माह देने लिए रखा 5 हजार करोड़ का बजट : खन्ना

पडोसी राज्य हरियाणा कि भाजपा सरकार से भगवंत मान लें सीख : खन्ना होशियारपुर 26 सितम्बर : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हरियाणा की भाजपा सरकार ने एक साल...
article-image
पंजाब

The District Magistrate issued an

Hoshiarpur/ November 9/Nov.9 :  According to the order issued by District Magistrate-cum-Deputy Commissioner Komal Mittal in exercise of the powers conferred under Section 163 of the Indian Civil Protection Code, 2023, any noise pollution/noise...
article-image
पंजाब

अंग्रेजी के पेपर की दोबारा जाँच करवाई जाए : पुंडीर

12 वीं क़क्षा की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी पेपर में बच्चों के कम मार्क्स आने पर जताई हैरानी एएम नाथ। शिमला :- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर...
Translate »
error: Content is protected !!