दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 को करेंगे किसान गर्जना रैली : 75 वर्षों में सभी सेक्टर ने प्रगति की है। मगर, कृषि क्षेत्र की ग्रोथ नहीं

by

शिमला। अखिल भारतीय किसान संघ के महामंत्री सुरेश ठाकुर ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आजादी के 75 वर्षों में सभी सेक्टर ने प्रगति की है। मगर, कृषि क्षेत्र की ग्रोथ नहीं हुई पाई। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी नीतियों की वजह से किसान मुश्किल में है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कृषि उपकरण, खाद, बीज, दवाई पर जीएसटी लगने से इनपुट कॉस्ट कई गुणा हो गई है। इन मांगों को लेकर देशभर के किसान 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस रैली में प्रदेश के 1200 से ज्यादा किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है, लेकिन इसका लाभ 10 प्रतिशत किसानों को ही मिल पा रहा है। एमएसपी के निर्धारण में कई मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। एमएसपी में कार्यशील पूंजी, उस पर ब्याज, कृषि यंत्रों का किराया, एक कुशल श्रेणी प्रबंधक किसान का वेतन, सम्मलित नहीं है और न ही एमएसपी घोषित फसलों को तय दाम पर खरीदा जा रहा है। सुरेश ठाकुर ने हिमाचल में 5000 करोड़ रुपए के सेब उद्योग को बचाने की पहल की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को पहचान दिलाने वाला सेब आज संकट के दौर से गुजर रहा है। इसे बचाने के लिए दूसरे देशों से आयात को कम करना होगा। इसके लिए इंपोर्ट ड्यूटी का बढ़ना जरूरी।

गर्जन रैली में किसान इन मांगों को रखेंगे सरकार के समक्ष :
– लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए।
– कृषि इनपुट को जीएसटी के दायरे से बाहर किया जाए।
– किसान सम्मान निधि दोगुनी की जाए।
– केंद्र सरकार सभी प्रकार के जीएम बीटी व जीएम सरसों के अनुमति को तत्काल वापस ले।
– फसल अवशेष जलाने पर किसान पर हो रही कार्रवाई व आर्थिक दंड समाप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिहरी में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

टिहरी:   जनपद टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

ऊना :27 अगस्त : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्राथमिक पाठशाला रक्कड़ व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में सहायक जिला न्यायवादी कार्यालय भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न परिभाषाएँ एएम नाथ। नादौन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नादौन जिले के 1.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सहायक जिला न्याय कार्यालय भवन...
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला-स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता 28 जुलाई से होगी शुरू : पूल प्रतियोगिता अंडर-19 के लिए स्नूकर प्रतिस्पर्धा ओपन

एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं की श्रृंखला में ज़िला स्नूकर एवं पूल एसोसिएशन द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन 28 जुलाई से किया जाएगा। ज़िला...
Translate »
error: Content is protected !!