दिल्ली को मिल सकता पहला सिख सीएम… मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम सबसे आगे, पंजाब को भाजपा कर सकती टारगेट

by
नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लौटी है और आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में बीजेपी की सत्ता में वापसी तो हो गई है, लेकिन उसने अभी तक अपने सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है।
पूरा चुनाव पीएम के चेहरे पर लड़ा गया. दिल्ली चुनाव में जीत के बाद अब यह सवाल अहम हो गया है कि बीजेपी का सीएम चेहरा कौन होगा? शनिवार को जब दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा से सीएम चेहरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। बीजेपी में सीएम पद के कई दावेदार हैं, जिसमें सिख चेहरा भी शामिल है. माना जा रहा है कि भाजपा सिख को सीएम बनाकर पंजाब को साधने की कोशिश कर सकती है.
मनजिंदर सिंह सिरसा
भाजपा में एक अहम सिख चेहरा मनजिंदर सिंह सिरसा हैं, जो राजौरी गार्डन से चुनाव जीते हैं। वे इस सीट से दो बार पहले भी विधायक रहे हैं। अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल के करीबी रहे सिरसा एक बार भाजपा की सहयोगी रहे अकाली दल के टिकट पर जीते थे। सिख समुदाय तक भाजपा की पहुंच बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनकी छवि राष्ट्रीय स्तर की है और वे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह काफी मुखर हैं ओर राजनीति को भी समझते हैं.
कैलाश गहलोत
कैलाश गहलोत चुनाव से कुछ महीने पहले ही आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं। कैलाश गहलोत भी दिल्ली की राजनीति में जगह रखते हैं। उन्होंने बीजेपी में जुड़ते समय केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
उन्होंने बिजवासन सीट से जीत हासिल की है।
विजेंद्र गुप्ता
विजेंद्र गुप्ता इस बार भी रोहिणी से जीते हैं। दिल्ली में आप के दबदबे के बावजूद उन्होंने 2015 और 2020 के दोनों चुनावों में रोहिणी सीट जीती। वे दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। वे भाजपा का वैश्य चेहरा हैं और आप की लहर के बावजूद सीट निकालकर साबित किया था कि क्षेत्र में उनका अपना वजूद है.
प्रवेश वर्मा
दिल्ली में सीएम पद की दौड़ में शामिल होने वाला सबसे मजबूत नाम प्रवेश वर्मा का भी माना जा रहा है। पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा नई दिल्ली सीट पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराकर उन्होंने दिल्ली की राजनीति में सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने इस जीत के साथ “Giant Killer” का खिताब हासिल कर लिया है, क्योंकि वे केजरीवाल के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब रहे। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा सांसद और केंद्र में मंत्री के अलावा दिल्ली के सीएम भी रहे. प्रवेश वर्मा जाट समुदाय से हैं लिहाजा वह जातीय समीकरण में भी फिट बैठते हैं।
महिला मुख्यमंत्री
अगर भाजपा आलाकमान किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाने पर मुहर लगाता है, तो दो बड़े नाम आगे होंगे- रेखा गुप्ता और शिखा राय। एमसीडी की पूर्व पार्षद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रेखा ने शालीमार बाग से चुनाव जीतक विधानसभा पहुंची हैं। 2020 में वे मामूली मतों के अंतर से हार गईं। वहीं, शिखा राय ने ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज के खिलाफ चुनाव लड़कर उन्हें हराया है. वह भी पार्ष रहीं लिहाजा क्षेत्र में काम कराने का भी अनुभव है लेकिन दोनों महिलाएं पहली बार विधानसभा में पहुंची हैं इसलिए थोड़ा मुश्किल है. यो तो वो नाम हैं जो सियासी गलियारों में तैर रहे हैं लेकिन मोदी-शाह के दौर में सीएम वही बनता है जिसे वो चाहते हैं. अलग-अलग प्रेदशों का अनुभव बताता है कि जिसके नाम की चर्चा चली वो रेस से बाहर हो गये और ऐसा चेहरा सीएम बना जिसके बारे में दूर दूर तक कोई चर्चा नहीं थी. हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छ्त्तीसगढ़ हालिया उदाहरण है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान टैक्सटाईल में अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित

ऊना  : मैसर्जं महावीर स्पीनिंग मिल लिमेटेड यूनिट वर्धमान टैक्सटाईल बद्दी द्वारा अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बी.एससी. पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार : महकदीप ने 80.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान किया हासिल

खालसा कॉलेज बी.एससी. पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा सवेरा न्यूज/रमा गढ़शंकर, 1 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बी.एस.सी. पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज के कार्यकारी प्रिं प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज से करेंगे जिला चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी जिला चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार से दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत ने किया आतंकी घोषित, रॉकेट हमले का है आरोपी, पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंदा का करीबी

खालिस्तानी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्य लखबीर सिंह लांडा को गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित कर दिया है। 33 साल का कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा 2021 में मोहाली में पंजाब पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!