दिल्ली में मिली ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी : दिल्ली में गाड़ी से लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद

by

नई दिल्ली।  परिवहन विभाग ने दी जानकारी पंजाब के परिवहन विभाग ने इस गाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है और इस गाड़ी का पंजाब सरकार से कोई संबंध नहीं है.

पंजाब सरकार के परिवहन विभाग ने बयान जारी कर कहा, ‘विभाग की जानकारी में आया है कि दिल्ली में रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 35 एई 1342 वाली एक गाड़ी को अवैध शराब और नकदी ले जाते हुए पकड़ा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह आरोप लगाया जा रहा है कि गाड़ी पर पंजाब सरकार का स्टीकर लगा हुआ है.’
नकली निकली गाड़ी की नंबर प्लेट : 
विभाग ने बताया, ‘आधिकारिक रिकॉर्ड में यह पाया गया है कि गाड़ी मेजर अनुभव शिवपुरी के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो 3 साल पहले आर्मी डेंटल कॉलेज, पठानकोट में तैनात थे और खड़की, महाराष्ट्र के स्थायी निवासी हैं. इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 35 एई 1342 पर रजिस्टर्ड गाड़ी 2018 मॉडल की फोर्ड इको स्पोर्ट है, लेकिन पुलिस द्वारा पकड़ी गई गाड़ी हुंडई क्रेटा है.’
परिवहन विभाग ने कहा, ‘इससे पुष्टि होती है कि गाड़ी की नंबर प्लेट जाली और नकली है. हमने अपने रिकॉर्ड चेक किए और पाया कि ऐसी कोई भी गाड़ी पंजाब सरकार के स्वामित्व या किराये पर नहीं है. पकड़ा गया वाहन पंजाब सरकार का है ही नहीं।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि एक संदिग्ध गाड़ी, जिस पर पंजाब की नंबर प्लेट और ‘पंजाब सरकार’ लिखा हुआ है, कॉपरनिकस मार्ग स्थित पंजाब भवन के पास खड़ी है. तलाशी लेने पर गाड़ी से लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद हुए. इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई थाना तिलक मार्ग में की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक जो शराब की बोतलें बरामद हुई हैं, उन पर भी स्टीकर पंजाब के लगे हैं. यानी ये शराब पंजाब से दिल्ली में लाई गई है. गाड़ी से 8 लाख कैश बरामद हुआ है. जबकि नियम के मुताबिक आचार सहिता में 50 हजार से ज़्यादा कैश लेकर नहीं चल सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित 14वां फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न : फाइनल मैच में धमाई की टीम ने समुंदड़ा की टीम को 1-0 हराकर बनी विजेता

एथलेटिक मीट, रस्साकशी, गोला फेंक और लंबी कूद आकर्षण का केंद्र रहे गढ़शंकर, 21 नवम्बर : शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद में आयोजित 14वां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट जनहितैषी–अविनाश राय खन्ना कहा–गरीब,किसान,युवा और नारी शक्ति पर आधारित है बजट

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित हुए।उनके साथ प्रदेश भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल मजदूरी की रोकथाम को DC जतिन लाल ने किया औचक निरीक्षण : पाँच किशोरों की उम्र संदिग्ध, किशोरों से संबंधित दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड और अन्य प्रमाणपत्रों की मांग की

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 अक्तूबर। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में बाल मजदूरी की रोकथाम के उद्देश्य से बुधवार को जिले के विभिन्न ढाबों और अहातों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण – DC अनुपम कश्यप

प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा स्टिपेन्ड, सरकारी और निजी कार्यालयों में अप्रेंटिसशिप करवाना अनिवार्य एएम नाथ। शिमला :  नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस½ की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!