दिल्ली शराब घोटाले में नया मोड़, कांग्रेस ने AAP विधायक का ऑडियो किया जारी

by
नई दिल्ली :  दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने कथित शराब घोटाले पर एक सनसनीखेज दावा किया है। कांग्रेस पार्टी ने एक ऑडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि यह आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान की किसी के साथ बातचीत है जिसमें वह शराब घोटाले को लेकर कबूल कर रहे हैं कि किस तरह इसे अंजाम दिया गया।  सतलुज ब्यास टाइम्स इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 1.37 मिनट का एक ऑडियो जारी किया। दावा किया गया कि इसमें नरेला से आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान की आवाज है। वह किसी से बात करते हुए बता रहे हैं कि किस तरह पार्टी के लिए धन एकत्रित करने के लिए शराब नीति लाई गई।
पवन खेड़ा ने कहा, ‘नरेला के मौजूदा विधायक शरद चौहान किसी से बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह मनीष के साथ बैठे थे जब नायर शराब पॉलिसी लाया और उस पर चर्चा हुई। उन्होंने मनीष को कहा कि यह मत करिए, गड़बड़ हो जाएगी, हर क्षेत्र में शराब की दुकानें खुल जाएंगी। मनीष ने कहा कि अगर यह नहीं करेंगे तो चुनाव लड़ने के पैसे कहां से आएंगे। शरद चौहान कहते हैं कि उसके बाद गुजरात का चुनाव लड़ा, गोवा का चुनाव लड़ा तो पैसे यहीं से आए। अब पैसे पंजाब से आ रहे हैं, पहले तो शराब के ठेकों से आए। मुझे मनीष ने कहा कि तुम भी दो कंपनियों से सेटलमेंट कर लो। मैंने राजेश के साथ मिलकर प्लान भी बना लिया। लेकिन मैं बच गया नहीं किया, नहीं तो आज मैं भी जेल में होता। ये शरद चौहान के शब्द हैं।’
देवेंद्र यादव ने कहा कि इसी शराब घोटाले के बाद मुख्यमंत्री और मंत्री जेल रहकर आए हैं और जमानत पर हैं। उन्होंने कहा, ‘हम लगातार कहते रहे हैं कि जो आम आदमी पार्टी की सरकार रही है उसने अपने चरित्र को जैसा दिखाने की कोशिश की थी, जो वादे दिल्ली की जनता से किए थे, उसमें से एक बड़ा था कि हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और पारदर्शिता लाएंगे। इसके विपरीत हम इनकी कहनी-कथनी का अंतर देख रहे हैं। नरेला के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार बता रहे हैं कि किस तरह से पूरे घोटाले को टॉप लीडरशिप ने अंजाम दिया।’
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को मिली 3300 कोविड वैक्सीन, टीकाकरण अभियान आज से शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा गगरेट अस्पताल में दी जाएगी वैक्सीन

ऊना, 15 जनवरी: कोविड महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान शनिवार से जिला ऊना में शुरू हो जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में 5369 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ससुर की संपत्ति में दामाद का कितना अधिकार?

नई दिल्ली : भारत में संपत्ति बंटवारे को लेकर कई तरह के नियम बनाये गए हैं। इन नियमों के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए, ताकि लोग हिस्से में अपने अधिकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सरकार एक मात्र बड़े राज्य में बची : वहां भी सिर फुटव्वल, क्या मिट जाएगा पार्टी का नाम?

कांग्रेस पार्टी का हाल सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से थोड़ी उम्मीद जगी थी लेकिन उसके बाद के विधानसभा चुनावों में पार्टी लगातार विफल साबित हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

46 लाख की अवैध संपत्ति जब्त : नशा तस्करी का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे

एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने अंतरराज्यीय स्तर पर नशीले पदार्थों...
Translate »
error: Content is protected !!