दिव्यांग कर्मचारियों एवं नागरिकों की मांगों पर प्रशासन ने मांगी विभागों से रिपोर्ट

by

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 22 मई : सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों एवं नागरिकों की लंबित मांगों को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विभाग की ओर से जारी पत्र के माध्यम से चंडीगढ़ प्रशासन के सभी विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं कॉरपोरेशनों को फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन, पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा प्रस्तुत मांगों के चार्टर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
नोडल अधिकारी (दिव्यांगता) एवं निदेशक सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन, पंजाब, चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरविंदर पाल सिंह द्वारा दिनांक 13 मई 2026 को भेजे गए मांग पत्र को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
पत्र के अनुसार विशेष रूप से मांग पत्र के बिंदु संख्या 1, 9 एवं 10 पर संबंधित विभागों से टिप्पणियां एवं स्थिति रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि दिव्यांग व्यक्तियों (PWDs) के कल्याण हेतु आवश्यक कदम उठाए जा सकें। प्रशासन ने सभी विभागों से कहा है कि वे अपनी रिपोर्ट शीघ्र अतिशीघ्र सीधे फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन, पंजाब, चंडीगढ़ को भेजें।
दिव्यांग संगठनों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि लंबे समय से लंबित मांगों का जल्द समाधान होगा और दिव्यांग कर्मचारियों एवं नागरिकों को उनके अधिकारों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृति पर विशेष – मास्टर सुभाष चंद धीमान

बीनेेेवाल । सुभाष चंद धीमान 31 मार्च दिन वीरवार को आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर के पद से सेवानिवृत हो रहे हैं। उनका जन्म 3 मार्च 1964 को गढ़शंकर तहसील के गांव बीनेवाल में पिता...
article-image
पंजाब

पंजाब के 2,500 डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

चंडीगढ़, 9 सितंबर :  करियर में प्रगति और सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब के 2500 डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे प्रदेशभर में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि आपातकालीन सेवाएं...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के जवानों में जल संरक्षण के प्रति बेहतरीन जागरूकता : खन्ना

जल संरक्षण विषय पर पी.आर.टी.सी. जहानखेलां में करवाई गयी निबंध लेखन प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली महिला जवानों को खन्ना ने किया पुरुस्कृत होशियारपुर 1 जुलाई : पूर्व सांसद व श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस संबंधी वैबनार करवाया*

गढ़शंकर  :बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाते हुए ‘हमारा गृह हमारा स्वास्थ्य’ विषय पर वैबनार करवाया गया। जिसमें पूर्व डायरेक्टर हेल्थ सेवाएं...
Translate »
error: Content is protected !!