दिहाड़ी लगाकर बेटे को खरीद कर थी बाइक : बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त पिता बेटे की मौत…छोटे बेटे की पहले ही हो चुकी मौत

by

देहरा : देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के सपड़ू गांव में शनिवार को बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

हादसे में 70 वर्षीय प्यारचंद और उनके बेटे 22 वर्षीय साहिल कुमार निवासी सपडू की मौत हो गई। यह हादसा घर से कुछ ही दूरी पर बाइक के आगे एक बेसहारा पशु आने से हुआ।

जानकारी के मुताबिक पिता-पुत्र बाइक पर सुबह लगभग नौ बजे घर से देहरा की तरफ़ जा रहे थे। घर से निकलते ही 200 मीटर आगे उनकी बाइक के आगे एक बेसहारा पशु आ गया, जिसे बचाते हुए बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पुलिया से टकरा गई। दोनों बाइक सवार पिता व पुत्र बुरी तरह ज़ख़्मी होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लाेगों द्वारा उन्हें नज़दीकी अस्पताल हरिपुर में ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें वहां टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान प्यारचंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया और उनके बेटे साहिल कुमार ने टांडा में दम तोड़ा।बाइक को प्यार चंद का बेटा साहिल चला रहा था। बाइक अभी बिलकुल नई थी। प्यार चंद की दो लड़कियां शादीशुदा हैं और एक बेटे की छोटी आयु में ही मृत्यु हो गई थी। प्यार चंद दिहाड़ी मजदूरी करते थे। प्यार चंद अपने काम को लेकर बेटे साहिल के साथ बाइक पर देहरा जा रहे थे। इस दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत के बाद अब घर में अकेली उनकी पत्नी यशोधा रह गई है।।             हरिपुर पुलिस के अनुसार दोनों का पोस्टमार्टम करके उनकी देह परिवार के सुपुर्द की जाएगी। प्यार चंद दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने बेटे के लिए नई बाइक लेकर दी थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह बाइक ही उनकी व उनके बेटे की मौत का कारण बनेगी।

हादसे ने यशोधा से छीने पति और बेटा

वहीं साहिल भी अपने अपने परिवार की गाड़ी को आगे खिंचने के लिए देहरा में एक दुकान में कार्य कर रहा था। इस हादसे की सूचना के बाद अब परिवार में अकेली रह गई यशोधा देवी का तो सब कुछ ही उजड़ गया। हादसे में उनके पति के साथ बेटे को भी उनसे छीन लिया। उनके एक बेटे की पहले ही छोटी आयु में मौत हो गई थी और अब इस हादसे ने उनसे उनका सब कुछ छीन लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम प्रमोशन के लिए खालसा कॉलेज पहुंची

गढ़शंकर,  6 सितम्बर: 13 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम के सदस्य फिल्म के प्रमोशन के लिए बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

35 वर्षों से लटका तकसीम का मामला दो महीने में सुलझा, इंतकाल भी कर दिया – मिलाप चंद ने सरकार की राजस्व लोक अदालतों को सराहा

हमीरपुर :  भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत कंज्याण गांव में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत संवाद के दौरान मिलाप चंद ने कहा कि 35 वर्षों से लटकी तकसीम को राजस्व लोक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*बल्क ड्रग पार्क पर फैलाई जा रही भ्रांतियों को लेकर डीसी ऊना का बड़ा बयान….विकास और पर्यावरण का संतुलन हमारी प्राथमिकता, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के साथ किया जा रहा परियोजना का क्रियान्वयन*

*लोगों से अपील….सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान, परियोजना स्थल पर मीडिया वॉकथ्रू, अधिकारियों ने दी ऑन-स्पॉट ब्रीफिंग* रोहित जसवाल।  पोलियां (हरोली,ऊना), 8 जुलाई. ऊना जिले के हरोली विकास खंड में निर्माणाधीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

302 गाड़ियां व 125 दौपहिया वाहनों की धर्मशाला बस अड्डे के पास जल्द बनेगी बहु मंजिला पार्किंग

धर्मशाला, 28 नवम्बर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धर्मशाला बस अड्डे के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग जल्द बनकर तैयार होगी। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त और एमडी धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अनुराग चंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!