दीए तले अंधेरा….गढ़शंकर तहसील कार्यलय में लगी सेनिटाइजर मशीन में सेनिटाइजर ही नही जबकि एसडीएम कार्यालय में चल रहे सुविधा केंद्र में तो सेनेटाइजर मशीन ही नही

by
 गढ़शंकर – होशियारपुर जिले में सबसे पहले कोरोना सक्रमण की दस्तक गढ़शंकर ब्लाक के मोरांवाली गांव में हुई थी यहां के हरभजन सिंह को अपनी जान गवानी पड़ी थी इसको देखते हुए इस ब्लाक के कई गांवों को सील कर दिया था और इस वायरस के शिकार गढ़शंकर शहर के लोग भी हुए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने कोरोना से बचाने व बचने के लिए कुछ नियम बनाए थे। अब जबकि कोरोना बीमारी फिर से अपने पैर इलाके में पसार रही है और शहर में कुछ वार्डो में कंटोनमेंट छेत्र बनाए गए थे यहां इस बीमारी के मरीज सामने आए थे। सरकार ने बेशक इस बीमारी से लोगों को बचाने के लिए आदेश जारी किए थे जिसके तहत सरकारी कार्यलयों में सेनिटाइजर मशीन लगाई गई थी ताकि लोग खुद को सेनेटाइज कर सके लेकिन जागरण संवाददाता ने गढ़शंकर तहसील कार्यालय का दौरा किया तो देखा कि यहां मशीन तो लगी हुई है लेकिन इसमें सेनेटाइजर खत्म हुए अरसा हो चुका है और यह मात्र देखने की वस्तु बनकर रह गई है। वही उन लोगों को भी हैरानी होती है जो सरकारी आदेशो की पालना करते हुए जब मशीन से हाथ सेनेटाइजर करने के लिए आगे बढ़ाते हैं लेकिन मशीन में सेनेटाइजर न होने के चलते वह अधिकारियों को कोसते नजर आते हैं। इन लोगों का कहना है कि सरकारी पैसों से कार्यलयों में उक्त मशीन लगाने का क्या फायदा जब इसमें सेनेटाइजर ही नही है। तहसील कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग जरूरी कार्यों के लिए आते हैं लेकिन यहां वह फिजिकल डिस्टेंस का ध्यान तक नही रख रहे हैं और न ही सरकारी अधिकारी व कर्मचारी उन्हें ऐसा करने के लिए कहते हैं। जमीन रजिस्ट्री कराने व फर्द केंद्र से अपनी फर्द लेने आए लोग एक दूसरे के साथ सटकर कतार में खड़े रहते है। तहसील कार्यालय में बॉडी टेम्प्रेचर चेक करने के लिए कोई कर्मचारी नही है। देखा जाए तो इस परिसर में सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है जो यहां काम करते कर्मचारियों व काम कराने के लिए लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं लोगों का कहना है कि कागजों में अधिकारी सेनेटाइजर की खरीद दिखा कर यहां सरकार को चूना लगा रहे हैं वहीं उनकी लापरवाही से लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका मानना था कि एक सकर्मित व्यक्ति के कारण कई लोग उसकी चपेट में आ सकते है। तहसील कार्यालय में काम कराने आने वाले मनजिंदर कुमार पेंसरा व उपस्थित लोगों ने बताया कि यह मशीन महीनों से खाली पड़ी है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ना सिर्फ लोगों का काम रह गया है। इस संबंध में तहसीलदार लखविंदर सिंह से बात करने की कोशिश की गई और दस फोन करने के बाद भी उन्होंने हमेशा की तरह फोन नहीं उठाया।
दर्शन सिंह मट्टू:  तहसील कार्यालय में काम कराने आए कुल हिंद किसान सभा के महासचिव दर्शन सिंह मट्टू व जैजों दोआबा के सरपंच अशोक कुमार लखनपाल ने कहा कि उन्होंने जब कार्यलय में लगी सेनिटाइजर मशीन के सामने हाथ सेनिटाइजर करने के लिए बढ़ाये तो उन्हें झटका लगा जब देखा कि मशीन में तो सेनेटाइजर ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अधिकारियों की नाकामी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटाखों की बिक्री के लिए 57 अस्थायी लाइसेंस किए जारी : जिले से 782 प्रार्थना पत्र हुए थे प्राप्त, वीडियोग्राफी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से ड्रा निकाल कर जारी किए गए लाइसेंस

होशियारपुर, 02 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने इस वर्ष दीवाली के त्यौहार के दौरान परचून में पटाखे बेचने संबंधी ड्रा के माध्यम से जिले में 57 अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। आज...
article-image
पंजाब

जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासन वचनबद्ध: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासनबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स...
article-image
पंजाब

मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब होशियारपुर ने श्री गुरु रामदास जी का प्रकाशोत्सव मनाया

गुरुद्वारा श्री हरि जी सहाय में विशेष कीर्तन समारोह का आयोजन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब होशियारपुर रजि. द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्थानीय निवासियों के सहयोग से, अध्यक्ष सरबजीत...
article-image
पंजाब

16 कानूनगो पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बने

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पंजाब नायब तहसीलदार (ग्रुप-बी) सेवा नियम, 2019 के नियम-6 के तहत बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। इसके अंतर्गत पदोन्नति कोटे की रिक्त पदों पर कानूनगो अधिकारियों को नायब तहसीलदार...
Translate »
error: Content is protected !!