दीवार फांदकर तीन घर में घुसे : महिला के साथ किया दुष्कर्म , महिला के चीखने पर आरोपी अपने कपड़े में हाथ में लेकर भाग

by

फिरोजपुर : जिले में एक 24 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मध्य रात्रि को दीवार फांदकर तीन आरोपी घर में घुसे। इनमें से एक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया । महिला के चीखने पर आरोपी अपने कपड़े में हाथ में लेकर भाग निकला। महिला की शिकायत पर गुरुहरसहाय पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को नामजद किया है। वहीं दो अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर में अकेली थी। घर की बाहरी दीवार छोटी है। गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तीन लोग दीवार फांदकर घर में घुसे। उस दिन गर्मी अधिक थी। इस वजह से वह दरवाजा खोलकर सोई थी। इस बीच कमरे में आरोपी त्रिलोक सिंह घुस आया। उसने दुष्कर्म किया। चीखने पर आरोपी अपने कपड़े हाथ में लेकर भाग निकला।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी त्रिलोक सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में दो अज्ञात आरोपियों को भी शिकायत के आधार पर शामिल किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहिब की प्रतिमा का खंडन निंदनीय कृत्य : खन्ना

होशियारपुर 28 जनवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की अमृतसर में समाज विरोधी सोच रखने वाले व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा...
article-image
पंजाब

कैप्टन वरिंदर कुमार शर्मा ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल के बच्चों को 10 बेंच भेंट किए

गढ़शंकर : बच्चे हमारा भविष्य हैं, उनकी शिक्षा के लिए दान सर्वोत्तम दान है। ये विचार कालेवाल बीत निवासी समाजसेवी सेवानिवृत्त कैप्टन वरिंदर कुमार शर्मा ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल के बच्चों को बेंच...
पंजाब

किसान अंदोलन के लिए देसी घी से बवा कर साढ़े तीन किबंटल पिन्नियां भेजी |

गढ़शंकर: किसान अंदोलन में हिस्सा ले रहे किसानों व मजूदरों व अन्य ेके लिए गुरूदुारा श्री गुरू सिंघ सभा, चक्क फुल्लू के कनैडा में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के सहयोग से साढ़े तीन किबंटल...
Translate »
error: Content is protected !!