दीवार फांदकर तीन घर में घुसे : महिला के साथ किया दुष्कर्म , महिला के चीखने पर आरोपी अपने कपड़े में हाथ में लेकर भाग

by

फिरोजपुर : जिले में एक 24 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मध्य रात्रि को दीवार फांदकर तीन आरोपी घर में घुसे। इनमें से एक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया । महिला के चीखने पर आरोपी अपने कपड़े में हाथ में लेकर भाग निकला। महिला की शिकायत पर गुरुहरसहाय पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को नामजद किया है। वहीं दो अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर में अकेली थी। घर की बाहरी दीवार छोटी है। गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तीन लोग दीवार फांदकर घर में घुसे। उस दिन गर्मी अधिक थी। इस वजह से वह दरवाजा खोलकर सोई थी। इस बीच कमरे में आरोपी त्रिलोक सिंह घुस आया। उसने दुष्कर्म किया। चीखने पर आरोपी अपने कपड़े हाथ में लेकर भाग निकला।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी त्रिलोक सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में दो अज्ञात आरोपियों को भी शिकायत के आधार पर शामिल किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर बैठे मिलेगा मां बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के भंडारे का प्रसाद

एएम नाथ । सिरमौर : सिरमौर जिले की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के भंडारे का प्रसाद अब श्रद्धालुओं को घर बैठे मिल जाएगा। अगर आप किसी शुभअवसर पर लोगों को भंडारा खिलाना...
article-image
पंजाब

रोड़ मजारा में निशुल्क आयुष कैंप, 793 मरीजों की जांच

आयुर्वेदिक व होम्योपैथी चिकित्सकों ने मरीजों का किया चेकअप, मौके पर वितरित की निशुल्क दवाइयां गढ़शंकर।  19 सितंबर: डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब डॉ. रमन खन्ना और डायरेक्टर होम्योपैथी पंजाब डॉ. हरिंदर पाल के आदेशों तथा...
article-image
पंजाब

गाँव चुहड़पुर में जगदीश सुमन की अगुआई में सतगुरु कबीर सिंह जी का प्रकाशोतस्व श्रद्धा से मनाया

नवांशहर  :गाँव चुहड़पुर में गुगा जाहर पीर सिद्ध चानो थड़ा प्रबंधक कमेट्टी गाँव चुहड़ पुर के मुख्य सेवादार जगदीश सुमन की अगुआई में सतगुरु कबीर सिंह जी का प्रकाशोतस्व बड़ी श्रद्धा से मनाया गया...
article-image
पंजाब

भाखडा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफ़ी तलवाड़ा के प्रतिनिधियों द्वारा बीबीएमबी बोर्ड चंडीगढ के नव नियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी से की मुलाकात

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : भाखडा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफ़ी तलवाड़ा के प्रतिनिधियों द्वारा बीबीएमबी बोर्ड चंडीगढ के नव नियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी से चंडीगढ मे स्थित बीबीएमबी प्रबंधन के बोर्ड सचिवालय में...
Translate »
error: Content is protected !!