दीवाली पर पटाखे बेचने है तो लेना पड़ेगा लाइसेंस : पटाखे बेचने के लिए कहां मिलेगा लाईसेंस , जानने के लिए पढ़े…

by

होशियारपुर जिले में लाइसेंस के लिए 20 से 28 अक्टूबर तक सेवा केंद्रों में किया जा सकता है अप्लाई, ड्रा 2 नवंबर को
होशियारपुर, 16 अक्टूबर:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने बताया कि इस वर्ष दीवाली के त्यौहार के दौरान परचून में पटाखे बेचने संबंधी अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि यह अस्थायी लाइसेंस ड्रा प्रक्रिया के माध्यम से जारी किए जाएंगे। वे आज अलग-अलग विभागों के अधिकारी व पटाखा विक्रेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पटाखों के अस्थायी लाइसेंस संबंधी आवेदन सेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति 20 से 28 अक्टूबर 2023 सांय 5 बजे तक अपने क्षेत्र के सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की सक्रूटनी 31 अक्टूर को दोपहर 3 बजे होगी। उन्होंने बताया अस्थायी लाइसेंस ड्रा के माध्यम से 2 नवंबर 2023 को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स होशियारपुर के मीटिंग हाल में सुबह 11:30 बजे निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अस्थायी लाइसेंस केवल प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों पर ही पटाखे बेचने के लिए जारी किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से 22 सितंबर 2023 में जारी हिदायतों का पूरी तरह से पालन करने, पटाखे बेचने वाले स्थानों पर स्टालों की बनावट व सुरक्षा नियमों संबंधी भी विस्तार से जानकारी दी।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने बताया कि जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से रिटेल पटाखे बेचने के लिए जिले में 19 स्थानों के लिए 57 अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अस्थायी लाइसेंस व निश्चित किए गए स्थानों के अलावा यदि कोई पटाखा विक्रेता पटाखे बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटाखे बेचने का समय 4 नवंबर से 12 नवंबर तक सुबह 10 बजे से सांय साढ़े 7 बजे तक तय किया गया है जबकि पटाखे रात 8 बजे से रात 10 बजे तक चलाए जा सकते हैं।
राहुल चाबा ने बताया कि होशियारपुर उप मंडल में दशहरा ग्राउंड (नई आबादी) होशियारपुर के लिए 14, जिला परिषद मार्किट (अड्डा माहिलपुर होशियारपुर) के लिए 6, रोशन ग्राउंड होशियारपुर के लिए 2, राम लीला ग्राउंड हरियाना के लिए 3, बुल्लोवाल खुले स्थान पर एक और चब्बेवाल खुले स्थान पर एक लाइसेंस जारी किया जाएगा। उप मंडल गढ़शंकर के लिए मिलेट्री ग्राउंड के लिए 4, माहिलपुर फगवाड़ा रोड पर स्थित नगर पंचायत माहिलपुर की मालकी वाले स्थान के लिए 3, कोट फतूही के बिंजो रोड पर पड़े खाली स्थान के लिए 2 लाइसेंस जारी किए जाएंगे। उप मंडल दसूहा में महर्षि वाल्मीकि पार्क दसूहा के लिए 2, ब्लाक समिति स्टेडियम दसूहा के लिए 3, दशहरा ग्राउंड गढ़दीवाला के लिए 2, खालसा कालेज की ग्राउंड गढ़दीवाला के लिए 2, शिमला पहाड़ी पार्क उड़मुड़ के लिए 3, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडक़े टांडा की ग्राउंड के लिए 2 लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसी तरह मुकेरियां उप मंडल में दशहरा ग्राउंड मुकेरियां के लिए 2, दशहरा ग्राउंड हाजीपुर के लिए 2, नर्सरी ग्राउंड सैक्टर 3 तलवाड़ा के लिए 2 व दशहरा ग्राउंड दातारपुर के लिए 1 लाइसेंस जारी किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैबोवाल में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर किया ध्वजारोहण

गढ़शंकर :  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हैबोवाल में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। लेक्चरार अमरीक दयाल और सुधीर राणा ने स्वतंत्रता दिवस की देशवासिओं को बधाई और शुभकामनाएं...
article-image
पंजाब

माता-पिता की याद में 350 पौधे लगाए 

गढ़शंकर, 9 सितंबर: गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव डोगरपुर में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके श्रीमती गुरुदेव कौर और तथा श्री हरमेश लाल यादगार वेलफेयर क्लब डोगरपुर के अध्यक्ष राज कुमार द्वारा गांववासियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को हाई कोर्ट से बड़ा झटका : केजरीवाल ने साजिश रची थी और अपराध की आय के उपयोग और छिपाने में सक्रिय रूप से थे शामिल – हाई कोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि ईडी द्वारा...
पंजाब

पुलिस ने गहने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने गहने चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया है 9 दिसंबर को शंकर दास...
Translate »
error: Content is protected !!