दुनिया को अलविदा कह चुके अपनों को याद में हर वर्ष खूनदान कैंप लगाने चाहिए और पिता की शादी की एनीवर्सरी पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाने  चाहिए – डा. अजय बग्गा

by

सवेरा द्वारा वर्ष 2024 दौरान राष्टीय एकता के लिए नई किस्म की खूनदान मुहिंम शुरू की जा रही, हर महीने पांच ब्यक्ति पंजाब से दूसरे प्रदेशों में जाएगें खूनदान करने
गढ़शंकर : अस्पतालों में दाखिल जिंदगी मौत की खून की कमी के कारण जंग लड़ रहे मरीजों की जिंदगी बचने के लिए हर सेहतमंद ब्यक्ति को खूनदान करना चाहिए। खूनदान करने की आयु 18 से 65 वर्ष है, खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा 12.5 ग्राम से ज्यादा होनी चाहिए और 45 किलोग्राम से काम नहीं होना चाहिए। यह शब्द आज काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद में सात जनवरी, 2024 को लगाए जा रहे 16 वें खूनदान कैंप के तैयारी के लिए ब्लड डोनेशन मोटिवेटरों के लगाए सैमीनार को सम्बोधित करते हुए ब्लड सेंटर नवांशहर के ब्लड ट्रांसफुजिन अफसर डा. अजय बग्गा ने कहे। उन्होनों कहा कि कामरेड दर्शन सिंह मट्टू अपने बेटे की याद में लगातार खूनदान कैंप लगा कर कर उन्हें जिंदा रखे हुव है। इस तरह हम सभी को  इस दुनिया को अलविदा कह चुके अपनों को याद में हर वर्ष खूनदान कैंप लगाने चाहिए और पिता की शादी की एनीवर्सरी पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाने  चाहिए। उन्हीनों कहा कि ब्लड सेंटरों में सुरक्षित व सेहतमंद सेंटरों होना चाहिए। इसके लिए खूनदान को लहर बनाना चाहिए। उन्हीनों कहा क़ि ब्लड सेंटरों में खूनदान करने वालों को जरूरतमंदों को मुफ्त खून दिया जाता है। सिर्फ खून सुरक्षित और सेहतमंद खून मरीजों को उपलब्ध करवाने के लिए किए टैस्टों का खर्च ही लिया जाता है। ब्लड सेंटर नवांशहर में सबसे बढ़ियां और लेटेस्ट तकनीक से खून के टैस्ट किए जाते है। उन्होनों कहा कि विश्व सेहत संस्था और सेहत विभाग का कहना है कि पूरा ब्लड ट्रांसफूजिन करने  की जगह अगर किसी की प्लाज्मा की जरूरत हो तो प्लाज्मा उसे प्लाज्मा और सैलों की जरूरत हो तो सैलं ही दिए जाए। इस दौरान कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने भावुक होते हुए   कहा बेटे काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद में लगाए जा रहे सोहलवें खूनदान कैंप के लिए सभी मोटिवेटर को योगदान डालने की अपील की और सभी से खूनदान ज्यादा से ज्यादा करने के लिए लोगो को प्रेरित करने का भी आग्रह किया है।

सवेरा द्वारा राष्ट्रीय एकता के लिए नई खूनदान की  मुहिंम का किया जा रहा आगाज़ :  डा. अजय बग्गा ने कहा कि संस्था  सवेरा द्वारा वर्ष 2024 दौरान राष्टीय एकता के लिए नई किस्म की खूनदान मुहिंम शुरू की जा रही है। जिसके तहत हर महीने पांच पंजाबी किसी अन्य प्रदेश में जाकर खूनदान करेंगे और वहां उस प्रदेश के लोगों ने अन्य प्रदेश में खूनदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी होशियारपुर अध्यक्ष डा.अनूप कुमार के कहा के हर महीने पांच विधार्थी अन्य प्रदेश में खूनदान करने के लिए भेजेगे। जनवरी 2024 में हिमाचल प्रदेश में पंजाब से पांच ब्यक्ति खूनदान करेगें। जिसके लिए हवाई जहाज तक का और रहने पीने के खर्च संस्था करेगी।
सैमीनार में जो उपस्थित रहे : ब्लड सेंटर नवांशहर के संस्थापक रणधीर सिंह तूर, जसपाल सिंह गिद्दा,बीटीओ  डा. अजय बग्गा, कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, राजीव भारद्धाज, भूपिंदर सिंह राणा, रॉकी मोयला, अश्वनी राणा, राकेश चौड़ा, रंजीत सिंह बग्गा, संदीप शर्मा, बिट्टू विज, जसविंदर सेखोवाल, तरलोचन चेची, हरीश भल्ला, नेका खाबड़ा, गुरप्रीत सिंह काला, प्रिंसिपल सतनाम सिंह, जिला मैनेजर हरदेव राय, दविंदर बड़ेसरों, सैंडी भजलां, डा. लखविंदर बिल्डों।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद मनीष तिवारी; हल्के से जुड़े मुद्दों को उठाया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद मनीष तिवारी; हल्के से जुड़े मुद्दों को उठाय रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...
article-image
पंजाब

चुनावी ड्यूटी संबंधी डीटीएफ का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम गढ़शंकर से मिला

गढ़शंकर, 11 मई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब इकाई गढ़शंकर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुखदेव डांसीवाल के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याओं और चुनाव ड्यूटी को लेकर...
article-image
पंजाब

पंजाब की मान सरकार दुआरा की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से किया वॉकआउट : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पंजाब विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के विकास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फूलों की बारिश, फिर दागे आंसू गैस के गोले : पुलिस का अजब-गजब अंदाज!

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान रविवार (8 दिसंबर 2024) को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैसे छोड़े हैं।इससे...
Translate »
error: Content is protected !!