दुलैहड़ की महिला के कान की बाली छीन युवक फरार : केस दर्ज

by

हरोली: हरोली उपमंडल के मकोडगढ़ में कान से सोने की बाली छीन का मामला बीते शनिवार को सामने आया है। यहां बाइक पर सवार अज्ञात युवकों ने स्कूटी पर सवार महिला के कान से सोने की बाली छीन ली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। राम जी दास निवासी दुलैहड़ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते शनिवार को वह अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ स्कूटी पर सवार होकर पूबोवाल में दर्शन के लिए जा रहा था। मकोडगढ़ की चढ़ाई के पास उनके पीछे एक बाइक सवार आया और पत्नी के कान की बाली छीनकर फरार हो गया। उसने मुंह पर काला परना लपेटा हुआ था। शिकायत मिलने पर हरोली पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार : मंदिर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से किया था हमला

अमृतसर : अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर पर हमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा के नाम पर गुमराह कर रही है भाजपा: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 01 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 हजार रिक्त पदों पर जल शक्ति विभाग में शीघ्र होगी भर्ती: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना जिला में 338 करोड़ से होगा पांचवें चरण का चैनलाईजेशन कार्य ऊना 17 अगस्त: जिला ऊना में 1500 करोड रुपए की लागत से स्वां नदी तथा इसकी सहायक खड्डों में किए गए चैनेलाइजेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रैगन फू्रट की खेती : बागवान को 1 लाख तक की सहायता, 1 एकड़ में ड्रैगन फू्रट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रूपये के ऋण की प्रस्तावना

जिला ऊना के किसान/बागवान आसानी से कर सकेंगे ड्रैगन फू्रट की खेती – उपायुक्त किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से 3 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर...
Translate »
error: Content is protected !!