देवी-देवताओं के ठहरने के स्थान पर बेहतर सफाई व्यवस्था करने के निर्देश – शिवरात्रि महोत्सव में स्थापित देव परंपराओं का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जायेगा : एडीएम डॉ0 मदन कुमार

by
मंडी, 01 मार्च। एडीएम डॉ0 मदन कुमार ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव में स्थापित देव परंपराओं का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जायेगा तथा देवी-देवताओं की सुविधा में कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उनके साथ आने वाले देवलुओं के रहने व खानपान की व्यवस्था की जाएगी तथा सभी के सहयोग से शिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जायेगा। डॉ0 मदन कुमार शुक्रवार को देवता उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने बताया कि देव सदन में आवश्यकतानुसार अस्थाई शेड बनाए जा रहे हैं, मोबाइल टायलेट भी स्थापित किए जा रहे हैं तथा उन्हें सीवरेज लाईन से जोड़ा जा रहा है। वहां पर पानी की व्यवस्था भी की जा रही है उन्होंने महोत्सव के आयोजन में लगे लाइन डिपार्टमेंट को निर्देश दिए कि वह 2 मार्च तक देवी देवताओं के ठहरने के स्थान का संयुक्त निरीक्षण करें तथा वहां पर बिजली, पानी तथा देवलुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि भूतनाथ सराय को सीवरेज लाइन से जोड़ दिया गया तथा वहां पर रंग-रोगन इत्यादि का कार्य भी कर दिया गया है। देवी देवताओं के ठहरने के स्थान पर सफाई व्यवस्था बेहतर की जायेगी तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मचारी भी तैनात किये जायेंगे। देवलुओं के लिए राशन तथा सब्जी इत्यादि की कारदारों से चर्चा करके समुचित व्यवस्था की जायेगी। पुलिस विभाग को देवी देवताओं की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। शहर के पूजा वाले सभी मंदिरों में सजावट इत्यादि करने की भी निर्देश दिए गए है।
एडीएम ने सर्व देवता कमेटी के सदस्यों से कहा कि मेले के दौरान अगर किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो इसे अधिकारियों के ध्यान में लाएं। उसका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि मेले के दौरान जहां पर भी देवता और देवलू ठहरते हैं वहां पर पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारी तैनात करें।
बैठक में एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर, सर्व देवता कमेटी के प्रधान पं0 शिवपाल शर्मा, सदस्य रेवती रमण, उप-निदेशक, शिक्षा अमरनाथ राणा, तहसीलदार नरेन्द्र कुमार, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, सनातन धर्म सभा के प्रधान रवि कांत वैद्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख की सरकार अनाथ तथा वंचित वर्ग के कल्याण को प्रतिबद्व- निराश्रितों को सूक्ष्म उद्योग की स्थापना को मिलेगा दो लाख का अनुदान: बाली

धर्मशाला, 08 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में राज्य में अनाथ एवं अन्य वंचित वर्गों के कल्याण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला स्कूल के 127 छात्रों ने आईईसी विश्वविद्यालय में ऑन जॉब ट्रेनिंग की

बद्दी, 6 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला के कक्षा 10वीं व प्लस वन के 127 विद्यार्थियों ने आईईसी कॉलेज अटल शिक्षा कुंज, कलूझंडा में तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंजयाण और ढो स्कूल के संयुक्त वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे ईनाम…भोरंज में लिखी जा रही है विकास की नई गाथा : रामचंद्र पठानिया

एएम नाथ। भोरंज 09 दिसंबर :  राजकीय उच्च पाठशाला कंजयाण, प्राइमरी स्कूल कंजयाण और मिडल स्कूल ढो का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत ने दुनिया को अपना संदेश दे दिया है, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए देश की पराक्रमी सेनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!