दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किसान संघर्ष कमेटी को आर्थिक सहायता भेंट की

by

गढ़शंकर। आज दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां द्वारा जियो दफ्तर के आगे चल रहे किसानी धरने में विशेष तौर पर पहुंचकर किसान संघर्ष कमेटी को 51सौ रुपए की नगद राशि व किताबें भेंट की गई। इस अवसर पर कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश स्तरीय नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू , गुरनेक सिंह, सुभाष मट्टू , अच्छर सिंह और सूबेदार करनैल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों की मांगे मान लेनी चाहिए और कृषि विरोधी तीनों काले कानून रद्द कर देनी चाहिए। इस अवसर पर उक्त नेताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में चल रहे किसानी संघर्ष में अधिक से अधिक लोगों को अपनी शमूलियत करनी चाहिए। इस अवसर पर दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा की दोआबा साहित्य सभा किसानों के हमेशा साथ खड़ी है। इस अवसर पर किसानों को तीन पुस्तकें भेंट करते हुए पवन शर्मा ने साहित्यकारों और कवियों को अपील करते हुए कहा कि सभी को किसानी संघर्ष में अधिक से अधिक योगदान देकर इस संघर्ष को कामयाब बनाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मान सरकार ने पंजाब में रेबीज के खरते से निपटने के लिए किए व्यापक सुधार, 881 आम आदमी क्लीनिकों में फ्री एंटी-रेबीज टीकाकरण

चंडीगढ़ : पंजाब में कुत्तों के काटने के मामलों की संख्या हर साल लगभग तीन लाख तक पहुँच जाती है. ये केवल मामूली जख्म नहीं होते; यदि समय पर एंटी-रेबीज टीकाकरण (ARV) नहीं किया...
article-image
पंजाब

तुम्हारे शेर बेटे को मार दिया : तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे : सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में ‘पूरी तरह जंगलराज

कपूरथला : जिले में ढिलवां इलाके में आरोपियों ने तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे। वहां खिलाड़ी के पिता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देश के लिए गुरू गोबिंद सिंह ने दिया महान बलिदान : उप मुख्य सचेतक पठानिया

एएम नाथ : धर्मशाला, 11 जनवरी। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपनी धर्मपत्नी एवं बेटी सहित 39 मील के सिहोलपुरी में गुरू पर्व पातशाही दसवीं श्री गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा में जा...
article-image
पंजाब

बिश्नोई-बराड़ गैंग के गुर्गों को किया गिरफ्तार : पिस्तौल और कारतूस बरामद

चंडीगढ़  :  पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के तीन प्रमुख गुर्गों अंकित, अजय सिंह उर्फ अजयपाल और लखविंदर उर्फ लकी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो कैलिबर पिस्तौल...
Translate »
error: Content is protected !!