दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित

by
गढ़शंकर, 21 जून: दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक स्थानीय गांधी पार्क स्थित कार्यालय साहित्य सभा एवं स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी गढ़शंकर में डॉ. बिक्कर सिंह प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रो. संधू हरियाणवी महासचिव केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखों) मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। बैठक की जानकारी प्रैस को देते अमरीक हमराज ने बताया कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। मुख्य रूप से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती सतबीर कौर बेदी (गैर-पंजाबी) की नियुक्ति का विरोध किया गया और वर्तमान सरकार द्वारा सभ्याचार से संबंधित समस्याओं के प्रति अपनाई गई उदासीनता नीति की भी निंदा की गई। लेखक पर्यावरण, पानी आदि की बुनियादी जरूरतों पर अपनी कविताएँ और कहानियाँ लिखकर समाज को प्रेरित करने की बात की गई। इस विचार चर्चा और कवि दरबार में पंजाबियों को मुद्दों के बारे में जागरूक करने के लिए एक सेमिनार आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके प्रोफेसर संधू वरियानवी, प्रिंसिपल गुरजंट सिंह , डॉ बिक्कर सिंह, अमरीक हमराज, हेमराज धंजल, रणवीर बब्बर, मास्टर हंस राज, मुकेश कुमार गुजराती, भूपिंदर कुमार सड़ोआ, कैप्टन सुरिंदर कुमार, अमरजीत बंगड़, प्रिंसिपल अमरीक हमराज आदि ने भाग लिया। प्रिं बिक्कर सिंह ने वक्ताओं और दर्शकों का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान की शुरुआत-गढ़शंकर में दाखिला मुहिम का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया आगाज़ 

गढ़शंकर, 12 फरवरी: स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के दिशानिर्देशों के अनुसार सैशन 2024-25 के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान आज पूरे राज्य में शुरू हो गया है। जिसके तहत जिला होशियारपुर में अभियान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ऑडियो मामले पर प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर कसा जोरदार तंज – हिमाचल प्रदेश में कहा जाना चाहिए घोषित आपातकाल

हिमाचल प्रदेश में समोसे की जांच के बाद अब HRTC बस के मुद्दे के बाद अब सूबे की सरकार इस हास्यपद हरकत के बाद एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में छा गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने की अपने दोस्त की हत्या, हुई थी कहासुनी

आदमपुर: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने साथी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मामला पंजाब के आदमपुर का है। जहां एक मजदूर ने अपने साथी को मौत के...
Translate »
error: Content is protected !!