दोस्तों ने खिलाया जहर – मौत : बेटा हुआ तो खुशी में दी पार्टी…जश्न में पिता को दोस्तों ने खिलाया जहर

by

मोगा ।। मोगा से हैरतअंगेज घटना सामने आई है. यहां घर में बेटे का जन्म हुआ तो पिता से उनके दोस्तों ने पार्टी मांगी, जिस पर पिता राजी हो गया। बताया जा रहा दोस्तों ने उसे घर से बाइक पर बिठाकर गांव के धर्मशाला में ले गए।

वहां उन दोस्तों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान अवतार सिंह के नाम से हुआ है। उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है. वह लंगेयाना नवां गांव का रहने वाला है. पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक के चाचा गुरदेव सिंह ने बताया कि भतीजा खेती का काम करता था. सात दिन पहले वह दूसरे बेटे का पिता बना था. 10 जुलाई को अवतार सिंह को मनजिंदर और उसके दो साथी पार्टी लेने के बहाने घर से ले गए थे। इसके बाद उसी दिन शाम के करीब 5 बजे अवतार का शव गांव के धर्मशाला में पड़ा मिला था।  परिवार को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

बेटे के जन्म पर आया था घर : मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, मोगा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा ने शक जताया है कि उनके भतीजे को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अवतार सिंह नशा मुक्ति केंद्र में था। वह बेटे के जन्म वाले दिन वहां से घर आया था। जिस दौरान यह घटना हुई।

नशे की लत में डूबे युवा :  इधर गांव वालों से पूछतांछ में पता चला की गांव के युवक पूरी तरह नशे के जाल में फसें हुए है । पंजाब सरकार नशे पर लागम लगाने के लिए कई मुहिम चला रही है, लेकिन गांव में रोजाना बड़ी गाड़ियां आती है और युवकों के 500 से 700 रुपए में नशे के इंजेक्शन और गोलियां देकर जाती है।पुलिस को नशा बेचने वालों की सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती. इतना ही नहीं अगर तस्करों को यह पता चल जाता है कि सूचना किसने दी है तो आरोपी बाद में रंजिश निकालते है. गांव वालों के अनुसार गांव के 50 से ज्यादा युवक नशे की लत से परेशान हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Today organized an event here

Avinash Rai Khanna also honoured the intellectuals, thinkers, and members of the Alliance Club with his book. Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov 9 : Alliance Club Hoshiarpur, under the chairmanship of Dr. M. Jamil Bali, today organized...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में वार्षिक वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चलने वाले शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में प्रिंसिपल डॉ. गुरनाम सिंह रसूलपुर के मार्गदर्शन और समन्वयक प्रो. अमरपाल कौर,...
article-image
पंजाब

ज़िला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण की ओर से विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की शुरुआत

होशियारपुर, 6 दिसंबर  : पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) तथा ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन ज़िला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण रजिंदर अग्रवाल और सचिव-कम-सी.जे.एम नीरज गोयल के निर्देशों एवं मार्गदर्शन अनुसार ज़िलेभर में...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के अड्डा झुंगिया में दिनदहाड़े फायरिंग

गढ़शंकर । गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया के बीनेवाल रोड़ पर सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे गोली चलने की घटना की खबर मिलने पर लोगों में दहशत फैल गई। घटना...
Translate »
error: Content is protected !!