दो बच्चों की मां की हत्या : लिस ने मृतका के वारिसों के बयान पर सास, पति, जेठ, जठानी व देवरानी सहित आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

by

नवांशहर : ससुराल में दो बच्चों की मां की हत्या की समाचार मिला है। मृतका के पिता गुरमीत सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी गांव परसोवाल थाना चब्बेवाल जिला होशियारपुर ने थाना पोजेवाल में बयान दर्ज करवाकर कहा कि मेरी पुत्री सिमरनजीत कौर (30) की शादी भूपिंदर सिंह पुत्र मनोहर सिंह के साथ हुई थी। गांव पैली निवासी थाना पोजेवाल जिला शहीद भगत सिंह नगर हमारा दामाद फौज में काम करता है और मेरी बेटी के एक लड़का (6 साल) और एक लड़की (4 साल) है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी बेटी को उसके ससुराल वाले काफी दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे। हमने कई बार गांव आकर उन्हें समझाया, लेकिन ससुराल वाले बार-बार लड़की को प्रताड़ित करते रहे। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीती शाम उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर पंखे से लटका दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोजेवाल थाना पुलिस ने मृतका के वारिसों के बयान पर सास, पति, जेठ, जठानी व देवरानी सहित आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी… पेट दर्द का बनाया बहाना, मुलाजिमों के फूल गए हाथ-पांव

राजपुरा : पुलिस हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया। थाना सिटी राजपुरा में हुई इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस हिरासत से भागने वाला आरोपी को पुलिस ने शराब...
article-image
पंजाब

Development Works in Chabbewal to

MP distributes cheques to panchayats, highlights government achievements to the public Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 27 ; To accelerate development works in the Chabbewal Assembly constituency, Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal distributed...
article-image
पंजाब

25 लाख की ठगी : सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : सेक्टर-34 स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी के निदेशक के साथ 25 लाख की ठगी के मामले में सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नीमा...
article-image
पंजाब

भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला… आग लगने से मची हलचल, जांच जारी

चंडीगढ़: देशभर में विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच पंजाब के संगरूर जिले से एक गंभीर घटना सामने आई है. बता दें, यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर...
Translate »
error: Content is protected !!