दो युवकों की नशे ने छीन ली जिंदगी : परिवार वाले बोले- खुलेआम बिक रहा नशा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

by

गुरदासपुर/बठिंडा। राज्य में शुक्रवार को नशे से दो युवकों की मौत हो गई। गुरदासपुर के गांव बाबोवाल में नशे का टीका लगाने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अमित मसीह पुत्र सोनो मसीह के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि अमित के नशे के आदी दोस्तों ने उसे नशे का टीका लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर स्वजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन साल से नशा कर रहा था युवक :   बठिंडा में 24 वर्षीय सुखप्रीत सिंह की नशे से मौत हो गई। उसकी मां कर्मजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन वर्ष से नशा कर रहा था। कई बार उसका उपचार भी कराया गया था। दोनों युवकों के स्वजनों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में नशा बिक रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।

सात महीने तक गुरदासपुर के युवक का चला इलाज :   गुरदासपुर के युवक की मां सुनीता और पत्नी शिवाली ने बताया कि अमित पहले नशा किया करता था। इसके बाद उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया था। सात महीने तक वहां उसका इलाज हुआ। उसने नशा छोड़ दिया था। इसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था।

पत्नी शिवाली ने बताया कि उसका पति दो बार विदेश जा चुका है। इसके बाद वहां से लौट आया था। अब वह एक दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को पति उसे सैलून पर छोड़ने आया था। वहां पर पति को उसके दोस्त साथ ले गए, जिन्होंने जबरदस्ती उसे नशे का टीका लगाया। इससे उसके पति की मौत हो गई। उसके दोस्त उसे एक ई-रिक्शा में छोड़कर फरार हो गए।

 बेसुध पड़ा था ई-रिक्‍शा में अमित :   मोहल्ले के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि अमित ई-रिक्शा में बेसुध पड़ा हुआ है। परिवार के लोग उक्त जगह पर पहुंचे और उसे उठाकर अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि अमित अपने पीछे गर्भवती पत्नी और एक तीन वर्ष की बेटी को छोड़ गया है। सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। स्वजनों के बयान के आधार पर ही अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईकेवाईसी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा में बढ़ोतरी : पंजाब में 38 लाख राशन कार्ड धारकों को मिली बड़ी राहत

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से जुड़े लाभपात्र परिवारों की ई .के.वाई.सी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा 30 सितंबर में बढ़ोतरी करने संबंधी फिलहाल नहीं की...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस पर गुरु ग्रंथ पालकी साहिब की आड़ में पुलिस पर किया हमला ,पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में पुलिस करेगी कार्रवाई, मामला होगा दर्ज : डीजीपी पंजाब गौरव यादव

चंडीगढ़ : अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन पर खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के समर्थकों की तरफ से हुए हमले के 24 घंटों बाद डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

जेल लोक अदालत में 6 मामलों का मौके पर ही किया निपटारा : जेल के कैदियों के लिए चलाया जाएगा व्यावसायिक साक्षरता अभियान – अपराजिता जोशी

होशियारपुर, 16 सितंबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों के तहत सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने आज सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा किया।...
Translate »
error: Content is protected !!