दो विदेशी छात्रों की मौत : आरोपी ने पहले छात्रा की हत्या की, फिर गिरफ्तार छात्र ने पुलिस लॉकअप में लगाई फांसी

by

खरड़ :  चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दो विदेशी छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पहले मामले में तंजानिया की छात्रा नूरु मारी की उसके बैचमेट ने हत्या कर दी। इसके बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार जाम्बिया के छात्र सवियर चिकोपेला ने पुलिस लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं थाना सिटी खरड़ में मोहाली पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। तंजानिया की छात्रा नूरु मारी की हत्या के आरोप में सवियर चिकोपेला को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच किसी विवाद के चलते यह घटना हुई।

आरोपी सवियर चिकोपेला को खरड़ के सनी एनक्लेव पुलिस चौकी में रखा गया था। बुधवार रात करीब 1 बजे उसने लॉकअप की सलाखों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल, खरड़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों घटनाओं ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के परिसर में गहरी चिंता और तनाव पैदा कर दिया है। छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गढ़शंकर में पड़े 9449 मतों में से 6753 निर्दलीयों को, काग्रेस को 2344 व शिरोमणी अकाली दल को 307 मत पड़े

भाजपा को 27 व बसपा को 18 मत गढ़शंकर: नगर कौसिंल गढ़शंकर के चुनावों में तेरह बार्डो से पार्षद चुनने के लिए 9449 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। जिसमें से 6753...
article-image
पंजाब

युद्ध और खेल दोनों में भारत ने चटाई पाक को धूल : खन्ना

भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पाक को दी गयी करारी शिकस्त, देशवासियों में ख़ुशी की लहर : खन्ना होशियारपुर 15 सितम्बर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय सैनिक युद्ध में और...
article-image
पंजाब

111 नशा तस्कर गिरफ्तार : 3.7 किलो हेरोइन, 253 किलो चूरा पोस्त बरामद- 40 दिनों में 5535 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य से नशों के पूरी तरह से खात्मे के लिए शुरू किए गए युद्ध नशों विरुद्ध को 40वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़े ठेकेदारों के साथ डील करके शराब घोटाला कर रही है सुक्खू सरकार – सांठ-गांठ से रिज़र्व प्राइस के नीचे हुए ठेके की नीलामी, बड़ी यूनिट बनाकर किया बड़ा घोटाला : जयराम ठाकुर

आबकारी से हुई आय के मामले में सरासर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री सुक्खू , अगर मुख्यमंत्री कोविड काल में शराब के राजस्व की तुलना कर रहे हैं तो उन्हें ईश्वर सद्बुद्धि दे एएम...
Translate »
error: Content is protected !!