धर्मेंद्र हुए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज : डॉक्टर बोले- घर पर देख-रेख करेगा परिवार

by

बालीवुड के लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह एक एम्बुलेंस में उन्हें घर ले जाया गया। परिवार ने एक्टर को घर ले जाने का तय किया है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती किया किया था, डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए थे और देशभर से फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे थे। लेकिन बुधवार को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करके घर ले जाने की खबर आई है।

डॉक्टर ने धर्मेंद्र की हेल्थ के बारे में क्या बताया

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, “धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे के करीब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनका इलाज घर पर चलता रहेगा क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका ट्रीटमेंट करवाने का फैसला किया है।” धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने बताया था कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार है और पत्नी हेमा मालिनी ने मीडिया से निजता बनाए रखने का आग्रह किया था। मंगलवार रात तक हॉस्पिटल में धर्मेंद्र से मिलने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा।

बीती रात बढ़ी थी हॉस्पिटल के बाहर हलचल

बीती रात बॉबी देओल, सनी देओल और धर्मेंद्र के पोतों (करण और राजवीर) को हॉस्पिटल से वापस लौटते देखा गया था। उनके चेहरों के हावभाव फैंस की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा रहे थे। लेकिन इस बीच एक्टर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाना उनके फैंस के लिए राहत की खबर हो सकती है। धर्मेंद्र के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें एक एम्बुलेंस को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से बाहर आते देखा जा सकता है। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का भारतीय सिनेमा जगत में योगदान अद्वितीय रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने माता हाटू मंदिर नारकंडा में नवाया शीश : लोगों की सुख-समृद्धि व शांति के लिए की प्रार्थना

शिमला- उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज माता हाटू मंदिर नारकंडा में शीश नवाया और माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आज शिमला जिला के प्रसिद्ध माता रानी हाटू में आने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धनीराम शांडिल ने आनिरुद्ध सिंह के साथ न्यू शिमला में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

शिमला, 19 नवंबर – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज न्यू शिमला सेक्टर-4 में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास...
article-image
पंजाब

ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवकों को फंसा कर लूट : लूट करने वाले एक गैंग का मोहाली पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश

मोहाली : ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवकों को फंसा कर उनसे लूट करने वाले एक गैंग का मोहाली पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया है। गैंग के एक मेंबर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं...
Translate »
error: Content is protected !!