धोखाधड़ी करने तथा धमकीयां देने के मामले में भाई बहन नामजद

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर सगाई कर शादी से मना करने पर एक भाई बहन पर धोखाधड़ी स्मेत विभिन्न धराओं तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर को 08 जुलाई 2021 को दी शिकायत में कुलविंदर कौर निवासी पदराणाए गढ़शंकर ने आरोप लगाया था कि उसके पति की मौत के बाद विदेश में बैठे परमिंदर कुमार उर्फ बिंदा निवासी करीहा जिला शाहीद भगत सिंह नगर और उसकी बहन हरजिंदर कौर उर्फ जिंदर ने उससे शादी करके उसे विदेश ले जाने क झांसा देकर उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए और काफी समय निकल जाने पर वह उसे लारे लगाते रहे। परमिंदर ने उसे आपनी बहन हरजिंदर कौर उर्फ जिंदर की शादी में भी करीब चार लाख रुपए खर्च करवा दिए । अब काफी समय निकल जाने पर वह उससे शादी करने से मना कर गया। उक्त दोनों भाई बहन ने उससे साजिश करके धोखा किया है अब उनसे बात करने पर वह उसे जान से मारने की धमकीयां देते है। इस मामले की जांच डीएसपी क्राईम ने की और आरोपी परमिंदर कुमार उर्फ बिंदा तथा उसकी बहन हरजिंदर कौर उर्फ जिंदर के खिलाफ धारा आईपीसी 418, 420, 120 बी तथा 506 तहत मामला दर्ज करने की गढ़शंकर पुलिस को सिफारिश की। जिसने दोनों भाई बहन के खिलाफ गढ़शंकर थाने में खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा ने आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा को टिकट दिया

लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब की तीन सीटों से भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा को टिकट दिया गया है। भाजपा ने फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह...
article-image
पंजाब

पंजाब – स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। इस बार 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक हॉलिडे रहेंगी। इसके बाद, 1 जनवरी 2025...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 24 को मंडी के प्रवास पर

रोहित भदसाली।  मंडी, 22 नवम्बर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 24 नवम्बर को मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 24 नवम्बर को सुबह 11 बजे वे सुन्दरनगर के समीप महामाया...
article-image
पंजाब

CBI ने CMO से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में राजबीर घुम्मन से की 6 घंटे पूछताछ : सोमवार को फिर बुलाया

CM भगवंत मान के OSD ने दिए करीब 40 सवालों के जवाब, बोले—जांच में पूरा सहयोग करूंगा, जल्द क्लीन चिट मिलने की उम्मीद चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (OSD) राजबीर घुम्मन...
Translate »
error: Content is protected !!