नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी होगी : मत पेटियों में पहली बार लगाए जाएंगे क्यूआर कोड

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार को नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी होगी। राज्य चुनाव आयोग ने इसे लेकर प्रदेश सरकार को निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस साल के आखिर में पंचायत चुनाव होने हैं। नई पंचायतों के गठन के बाद जुलाई माह में मतदाता सूचियों की मैपिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश में 3615 पंचायतों में से 43 पंचायतें शहरी निकायों में शामिल होने के बाद अब पंचायतों की संख्या 3572 रह गई है। प्रदेश सरकार को नई पंचायतों के गठन के लिए 600 से अधिक प्रस्ताव मिल चुके हैं। प्रदेश में कुल कितनी पंचायतों में चुनाव होंगे इसकी संख्या नई पंचायतों के गठन के बाद तय होगी।
इसलिए चुनाव आयोग ने सरकार से निर्धारित समय में पंचायतों के गठन का काम पूरा करने का आग्रह किया है। जुलाई माह में चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों की मतदाता सूचियों के आधार पर जिला स्तर पर मैपिंग का काम शुरू करेगा। पंचायत सचिव मतदाता सूची के वर्किंग रोल बनाएंगे और प्रारूप की पूर्वावलोकन प्रति ग्राम सभाओं में रखी जाएगी। इसके बाद मतदाता सूचियों का प्रारूप तैयार होगा। प्रारूप को आम लोगों के निरीक्षण के लिए सार्वजनिक स्थलों पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा और लोग मतदाता सूची में दर्ज नामों को लेकर दावे कर सकेंगे। अपील के माध्यम से दावों का निपटारा किया जाएगा। करीब तीन माह चलने वाली प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची की अधिसूचना जारी होगी।
पहली बार मत पेटियों में क्यूआर कोड
पंचायत चुनावों में इस्तेमाल होने वाली मत पेटियों में पहली बार क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। किस मतदान केंद्र पर कौन सी मत पेटी इस्तेमाल हुई इसका पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाएगा। मतगणना से पूर्व मत पेटियों में लगे क्यूआर कोड अनिवार्य तौर पर स्कैन किए जाएंगे। कई बार मतगणना से पहले मत पेटियां बदलने के आरोप लगते हैं इससे बचने के लिए मत पेटियों पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश सरकार को नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करने का आग्रह किया गया है ताकि साल के अंत तक प्रस्तावित पंचायत चुनावों की तैयारियां समय पर पूरी हो सकेंगे। पंचायतों की संख्या निर्धारित हो जाने के बाद मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने और हटाने का काम शुरू होगा। अंतिम प्रारूप ग्राम सभाओं में रखने के बाद अधिसूचना जारी होगी।- अनिल कुमार खाची, आयुक्त, हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संकट की घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ – संजय रत्न

विधायक ने बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा, प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा राकेश शर्मा l  ज्वालामुखी/तलवाड़ा : विधायक संजय रत्न ने सोमवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भारी वर्षा से प्रभावित हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पास सबूत आ गए हैं, पूरे देश के सामने भाजपा की पोल खोलूंगा – केजरीवाल

 दिल्ली :   आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने दावा किया कि उनके पास सबूत और गवाह हैं, जिसके आधार...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने लोगों से मांगी मदद – सड़कें खोलने के लिए मशीनें भेजो…तेल खर्च हम देंगे

एएम नाथ । सराज : आपदा के 18 दिन बीत जाने के बाद भी सराज क्षेत्र की बहुत सी सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

सुंदरनगर, 3 मार्च ।  हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और...
Translate »
error: Content is protected !!