नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर कृषि विभाग का छापा, एक गिरफ्तार

by
जगराओं :  पंजाब सरकार द्वारा किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद, दवाइयों और बीजों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देशों के तहत कृषि विभाग की टीम ने जगराओं में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद बनाने के मामले का पर्दाफाश किया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों तथा कृषि मंत्री गुरमीत सिह खुडिया और प्रशासनिक सचिव  अर्शदीप सिंह  के निर्देशों पर संयुक्त निदेशक कृषि (पौधा सुरक्षा) डॉ. नरिंदर सिंह बेनीपाल और मुख्य कृषि अधिकारी लुधियाना डॉ. गुरदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने जगराओं में परदेसी ढाबे के पीछे स्थित ‘राफा बायोटेक’ पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान कोठे शेर जंग निवासी मनोज कुमार पुत्र राम आसरा के पास से बड़ी मात्रा में अलग-अलग कंपनियों के नाम पर तैयार किए गए जिंक सल्फेट 33 प्रतिशत और मैंगनीज सल्फेट के पैकेट बरामद हुए। मौके पर मौजूद पैकेट ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर तैयार किए गए थे। कृषि विभाग की टीम ने इन उत्पादों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
जांच के दौरान मनोज कुमार खेती में इस्तेमाल होने वाली खाद बनाने और बेचने का कोई वैध लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। इसके बाद लुधियाना ग्रामीण (जगराओं) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सिटी जगराओं की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बरामद खाद और संबंधित परिसर को सील कर दिया तथा मनोज कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कृषि विभाग ने आरोपी के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को कृषि इनपुट जैसे खाद, दवाइयों और बीजों की लगातार और सही आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग की टीम में डॉ. गुरजेश भार्गव (मुख्य निरीक्षक खाद), डॉ. जतिंदर सिंह सिद्धू (कृषि अधिकारी जगराओं), जतिंदर सिंह (कृषि विकास अधिकारी लुधियाना), डॉ. सुखबीर सिंह (कृषि विकास अधिकारी प्रवर्तन), डॉ. मनजीत सिंह (कृषि विकास अधिकारी बीज), डॉ. जसवंत सिंह (कृषि विकास अधिकारी पी.पी. जगराओं), डॉ. अर्शदीप कौर (कृषि विकास अधिकारी जे.के. जगराओं), डॉ. नीरज (कृषि विकास अधिकारी मानूके), संदीप सिंह जेटी, जसविंदर सिंह जेटी और परमवीर सिंह एटीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व पार्षद धीर ने अपने पिता की याद में शिव मंदिर स्त्री सभा में माता बंगलामुखी की मूर्ति स्थापित करवाई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : प्राचीन शिव मंदिर स्त्री सभा नई आबादी में पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब वन के सीनियर उपप्रधान सुदर्शन धीर ने अपने स्वर्गीय पिता की याद में माता बंगलामुखी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक...
article-image
पंजाब

गायक नवजोत सिंह विर्क की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई : 2018 में डेराबस्सी नवजोत की पांच गोलियां मारकर उसकी की गई थी हत्या

मोहाली : गायक नवजोत सिंह विर्क की 2018 में डेराबस्सी में हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इसकी जानकारी डीजीपी पंजाब ने सोशल मीडिया पर दी। इस मामले में मोहाली में पत्रकार...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया बलाचौर विधानसभा हलके के अलग-अलग गांवों का दौरा : कांग्रेस ने की है हमेशा विकास की राजनीति, सरकारी दावों का असर जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए –मनीष तिवारी

बलाचौर, 24 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रायपुर नंगल और सूरापुर का दौरा किया गया। जहां उन्होंने जनसभाओं को सम्बोधित...
Translate »
error: Content is protected !!